IPL Play Off Qualification Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज हो गई है। अब यह लीग उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां एक जीत और हार उस टीम की किस्मत तय कर देगी। हैदराबाद को हराकर फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है जबकि हैदराबाद की टीम नंबर 3 पर खिसक गई है। गुजरात ने 16 अंक के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है और अब बाकी बचे दो मुकाबले जीतकर उसकी कोशिश टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अंक तालिका में 14-14 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे पोजीशन पर है। टॉप थ्री टीम के अलावा पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अब तक केवल दो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस
सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। गुजरात 16 अंक पर पहुंचने वाली पहली टीम बनी। हालांकि, अब भी उसके 2 मुकाबले बाकी हैं और अगर बाकी बचे दोनों मैच टीम जीत लेती है तो उसके पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका होगा।
रेस में कौन सी टीम
गुजरात टाइटंस के अलावा 5 अन्य टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इन टीमों के पास 16 अंक तक पहुंचने का मौका है। खासतौर से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसके टॉप-4 में पहुंचने के चांसेस क्रमश: 42.7 और 41.8 प्रतिशत हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ समीकरण (SRH Playoff Scenario): सनराइजर्स हैदराबाद के दो मुकाबले बचे हैं और उसे टॉप-4 में अपनी जगह बनाने के लिए कम से कम एक जीत की दरकार है।
हैदराबाद के बाकी बचे मैच- हैदराबाद को अपना 13वां मुकाबला 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से और आखिरी मुकाबला 22 मई को आरसीबी से खेलना है।
आरसीबी प्लेऑफ समीकरण (RCB Playoff Scenario): रॉयल चैलेंजर्स की बात करें तो फिलहाल टीम 11 मैच में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक पर है। प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर काबिज आरसीबी को बाकी बचे 3 मैच में केवल एक जीत की दरकार है।
आरसीबी के बाकी बचे मैच- 13 मई को आरसीबी कोलकाता के खिलाफ, 17 मई को पंजाब और 22 मई को हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलेगी।
पंजाब किंग्स प्लेऑफ समीकरण (Playoff Scenario): पंजाब किंग्स 11 मैच में फिलहाल 13 अंकों पर काबिज है। प्लेऑफ के लिए उसे बाकी बचे 3 मैच में 2 में जीत की दरकार है।
पंजाब किंग्स के बाकी बचे मैच- पंजाब को 14 मई को मुंबई इंडियंस, 17 मई को आरसीबी और 23 मई को लखनऊ से भिड़ना है।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ समीकरण (CSK Playoff Scenario): चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच में 12 अंक पर है। उसे बाकी बचे 3 मैच में से दो में जीत की दरकार है। चेन्नई ने शुरुआती हार के बाद से शानदार वापसी की है।
चेन्नई के बाकी बचे मैच- चेन्नई को 15 मई को लखनऊ, 18 मई को हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ समीकरण (RR Playoff Scenario): राजस्थान रॉयल्स 11 मैच में 12 अंक पर काबिज है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बाकी बचे 3 मैच में दो में जीत की दरकार है।
राजस्थान के बाकी बचे मैच- राजस्थान एक हफ्ते के विश्राम के बाद 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 19 मई को लखनऊ और 24 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगा। लखनऊ और दिल्ली पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन वो राजस्थान का सपना तोड़ सकते हैं।
आईपीएल प्लेऑफ मैच का शेड्यूल (PlayOff Schedule IPL 2026)
प्लेऑफ मुकाबले की बात करें को क्वालीफायर-1 26 मई को धर्मशाल में और एलिमिनेटर 27 मई को मुंल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा क्वालीफायर 29 मई को मुल्लांपुर और फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। क्वालीफायर-1 की विजेती सीधे फाइनल में एंट्री करेगी जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से खेलेगी। क्वालीफायर-1 टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा जबकि एलिमिनेटर नंबर-3 और नंबर 4 टीम के बीच होगा।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
