क्रिकेट

IPL 2026: LSG के साथ जुड़े टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच, छूटा केकेआर का चार साल का साथ

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करते हुए टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण को अपने साथ जोड़ा है। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Image

भरत अरुण (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

लखनऊ: हाल में कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग हुए पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इसी पद पर टीम से जोड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फ्रेंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया,'अरुण एलएसजी में शामिल हो गए हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।'

अरुण पिछले कुछ साल से केकेआर से जुड़े थे लेकिन 2025 में टीम के आठवें स्थान पर रहने के बाद शाहरुख खान के स्वामित्व वाली यह फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है। इसी तरह पिछले सत्र में सातवें स्थान पर रहने के बाद एलएसजी भी अपने सहयोगी स्टाफ में बदलाव कर रही है। राष्ट्रीय टीम के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी कोचों में से एक अरुण अपनी रणनीतिक कुशलता के साथ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को निखारने के लिए भी मशहूर हैं।

एलएसजी अपने ‘मेंटोर’ जहीर खान के साथ अनुबंध बढ़ाएगी या नहीं, इसकी जानकारी का भी इंतजार है। पूर्व भारतीय दिग्गज का अनुबंध एक साल का था। यही बात मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के लिए भी लागू है जो पिछले दो सत्र से टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article