क्रिकेट

IPL 2026, GT vs SRH Pitch Report Today Match: प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेंगे गुजरात और हैदराबाद, जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

IPL 2026, GT vs SRH Pitch Report In Hindi Today Match: आईपीएल के 56वें मैच में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल करेगी।

Image

गुजरात और हैदराबाद पिच रिपोर्ट

RCB vs GT Pitch Report Today Match In Hindi: आईपीएल अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज, 12 मई, मंगलवार को दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है। आज जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी।

शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 77 रन की जीत भी शामिल है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस जीत से गुजरात की स्थिति थोड़ी बेहतर है। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स और टाइटंस सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है।

हैदराबाद ने सही समय पर हासिल की लय

सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में पर 33 रन की जीत में उसने अपनी बल्लेबाजी ताकत का शानदार नमूना पेश किया। उसने इस मैच में चार विकेट पर 235 रन बनाए, लेकिन प्लेऑफ की दौड़ काफी कड़ी है। इसलिए वह किसी तरह के मुगालते में नहीं रह सकता। अहमदाबाद में खेले जाने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं और इस मैदान पर कई हाई स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है। शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए काफी अहम होंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?

अहमदाबाद में दिन के समय मौसम गर्म रहने की संभावना है, जबकि शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। मैच की दूसरी पारी में ओस का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जिससे टारगेट का पीछा करना आसान हो सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।

दोनों टीम का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस:- शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयन्त यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद:- पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, गेराल्ड कोएत्जी, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, जयदेव। उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article