क्रिकेट

IPL 2026, DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला आज, जानिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, DC vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (07 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के इन्क्यावनवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। दिल्ली की कोशिश कोलकाता को पटखनी देकर प्लेऑफ की दौड़ में वापस लौटने की कोशिश करेगी। बाकी बचे चार मैच में चार दिल्ली के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खोल सकती है। वहीं 9 मैच में 2 जीत 7 हार के साथ अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी आस तकरीबन खत्म हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का शुक्रवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स, पिच रिपोर्ट, अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के इन्क्यावनवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभाल रहे हैं वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठा मैच है। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबलों में से दिल्ली को केवल एक में जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार मिली है। पांच मैच में से दो मैच में 200 से ज्यादा रन मैच में मिले हैं।

दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबले में रनों की बारिश जमकर हुई। पंजाब ने 265 रन के लक्ष्य को चेज करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी के खिलाफ 75 रन पर ढेर हो गई थी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पांच मैच में से चार में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन खराब रहा है। सीजन में अबतक खेले 10 मैच में से 4 में दिल्ली को जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार मिली है। दिल्ली का नेट रन रेट -0.949 का है और वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अंक तालिका में 9 मैच में से 2 जीत और 7 हार के साथ दसवें पायदान पर है। केकेआर का नेट रन रेट -1.076 का है। उसके खाते में 4 अंक हैं। ये मुकाबला अंत तालिका में सातवें और दसवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Head to Head)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से दिल्ली को 15 मैच में जीत मिली है वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स ने 19 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच सीजन की यह पहली भिड़ंत है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में केकेआर और दो में दिल्ली विजयी रही है। केकेआर दिल्ली के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी कर चुकी है उसकी नजर जीत का चौका पूरा करने पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज की पिच रिपोर्ट (DC vs KKR IPL Match Today Pitch Report)

आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 51वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 5 मैच खेले गए हैं। जिसमें से चार में दिल्ली को हार मिली है वहीं एक में वह जीत हासिल करने में सफल रही है। पांच में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में गए हैं।

आईपीएल 2026 के इन्क्यावनवें मुकाबले में लखनऊ और बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Delhi vs Kolkata IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के इंक्यावनवें मुकाबले में दिल्ली और कोलकाता के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। दिल्ली के फैन्स की नजरें केएल राहुल(KL Rahul), कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs)और लुंगी नगिडी (Lungi Ngidi) पर रहेंगी। वहीं केकेआर के फैन्स की नजरें अंगकृष रघुवंशी(Angkrish Raghuvanshi), रिंकू सिंह (Rinku singh),सुनील नरेन (Sunil Narine) और कार्तिक त्यागी(Kartik Tyagi) पर रहेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 टीमें (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):

अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article