क्रिकेट

IPL 2026, CSK vs LSG Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, जानिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, CSK vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match: आज (10 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अबतक खेले 10 मैच में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। अंक तालिका में 10 अंक के साथ चेन्नई छठवें पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। लखनऊ को अबतक खेले 10 में से 3 मैच में जीत मिली है। उसके खाते में 6 अंक हैं। लखनऊ तकरीबन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि चेन्नई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ना चाहेगी। ऐसे में रविवार को पहले मुकाबले में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2026, CSK vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match: आज (10 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अबतक खेले 10 मैच में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। अंक तालिका में 10 अंक के साथ चेन्नई छठवें पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। लखनऊ को अबतक खेले 10 में से 3 मैच में जीत मिली है। उसके खाते में 6 अंक हैं। लखनऊ तकरीबन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि चेन्नई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ना चाहेगी। अंकतालिका में छठे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए सबसे निचले पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। सीएसके शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है। हालांकि, उसके अभी तक के अभियान में निरंतरता का अभाव रहा है। उसने अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान दोनों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। पांच बार का चैंपियन सीएसके अब चेपॉक में वापसी करेगा। उसके पास एलएसजी के खिलाफ लय हासिल करने का बेहतरीन मौका है। लखनऊ की टीम के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Head to Head)

IPL के इतिहास में चेन्नई और लखनऊ टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से CSK को 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं LSG ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं एक मुकाबले में कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमें IPL 2025 में आखिरी बार भिड़ी थीं। उस मुकाबले में CSK की टीम को 5 विकेट से जीत हासिल हुई थी। वहीं IPL 2024 में दोनों के बीच हुए मुकाबले में LSG ने जीत हासिल की थी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज की पिच रिपोर्ट (CSK vs LSG IPL Match Today Pitch Report)

आईपीएल के 19वें सीजन के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला चेन्नई करे एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर ज्यादातर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरू में कुछ ओवरों में इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता नजर आता है। यहां की विकेट अमूमन सूखी और हार्ड होती है। हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ यहां कि पिच और खराब होती जाती है। इस कारण यहां बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए नजरें जमानी होती हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। चेन्नई का मौसम 10 मई को पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। आज के दिन यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां बारिश होने की संभावान 55 प्रतिशत है और चेन्नई में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

आईपीएल 2026 के इन्क्यावनवें मुकाबले में चेन्नई और लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Chennai vs Lucknow IPL 2026 Match)

चेन्नई के फैंस कप्तान संजू सैमसन से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। इसके अलावा कप्तान गायकवाड़ पर भी सबकी नजरें होंगी। गेंदबाजी में सीएसके के फैंंस अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी पर निगाहें होंगी। वहीं LSG के फैंस मिचेल मार्श से एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव पर एक बार फिर सबकी नजरें होंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 टीमें (Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, अमन खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article