क्रिकेट

IPL 2025 में हुई शार्दुल ठाकुर की एंट्री, इस टीम में अचानक मिली जगह

Shardul Thakur IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की आखिरकार एंट्री हो गई है। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं। शार्दुल ठाकुर को चोटिल चल रहे मोहसिन खान की जगह टीम में मौका दिया गया है।

Image

शार्दुल ठाकुर (फोटो- AP)

Shardul Thakur IPL 2025: नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी के लिए तैयार हैं। भारत के धाकड़ ऑलराउंडर को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है।नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। शार्दुल ठाकुर की लंबे समय से लखनऊ के साथ जुड़ने की चर्चाएं थी। वे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रेक्टिस सेशन में भी नजर आए थे।

आईपीएल में बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। मोहसिन चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।’’

शार्दुल ने किया दमदार प्रदर्शन

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय ठाकुर अभी विशाखापत्तनम में लखनऊ की टीम के साथ हैं।पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर ठाकुर ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में नौ मैचों में 505 रन बनाए और 35 विकेट लिए। आईपीएल नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था।हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘ठाकुर ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे।' रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मोहसिन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हो गए थे लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article