क्रिकेट

IPL 2025, RR vs KKR Dream11 Prediction: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

IPL 2025: RR vs KKR Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Playing XI: आईपीएल 2025 के छठवें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स और डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Photo : Times Now Digital

IPL 2025: RR vs KKR Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Playing XI: आईपीएल के मौजूदा सीजन में रोमांचक मुकाबले का दौर शुरू हो चुका है। फटाफट क्रिकेट के छठवें मुकाबले में एक और रोमांच मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले में एक बार की चैम्पियन राजस्थान का सामना तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा। दोनों टीमों के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से और कोलकाता नाइटराइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार मिली थी। अब इस मुकाबले में एक टीम जीत के साथ विजयी रथ पर सवार होगी, जबकि एक टीम का लगातार दूसरे मुकाबले में हार झेलनी पड़ेगी।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Head To Head)

आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जीत और हार का हिसाब बराबर है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। राजस्थान की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि कोलकाता को भी इतने ही मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 223 रन और लोएस्ट स्कोर 125 रन है। इसी तरह राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 224 रन और लोएस्ट स्कोर 81 रन है।

RR vs KKR Match, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स

दिनांक: 26 मार्च 2025

समय: 7:30 PM

मैदान: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी (RR vs KKR Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: संजू सैमसन।

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रियान पराग।

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती, महीश तीक्ष्णा।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स कप्तान और उप कप्तान (RR vs KKR Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: सुनील नरेन।

उप-कप्तान: यशस्वी जायसवाल।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी (RR vs KKR Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल।

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अंगकृष रघुवंशी।

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, रियान पराग।

गेंदबाज: तुषार देशपांडे, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स कप्तान और उप कप्तान (RR vs KKR Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: सुनील नरेन।

उप-कप्तान: यशस्वी जायसवाल।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी (RR vs KKR Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक।

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, रियान पराग।

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स कप्तान और उप कप्तान (RR vs KKR Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: सुनील नरेन।

उप-कप्तान: अजिंक्य रहाणे।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squad)

रियान पराग (अस्थायी कप्तान), संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Squad)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया।

(*Disclaimer: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article