क्रिकेट

IPL 2025: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज के घर गूंजी किलकारी, फैंस में खुशी की लहर

IPL 2025, KL Rahul Becomes Father of a Little Girl: आईपीएल 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के घर किलकारी गूंजी। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने नन्हीं परी को जन्म दिया है।

Image

पत्नी अथिया शेट्टी के साथ केएल राहुल। (फोटो- KL Rahul Instagram)

IPL 2025, KL Rahul Becomes Father of a Little Girl: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल मौजूद नहीं थे। आईपीएल के मौजदा सीजन में दिल्ली का यह पहला मुकाबला है और राहुल भी दिल्ली के लिए पहली बार खेल रहे हैं। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट थीं। इसलिए वह पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाह रहे थे। लेकिन सोमवार की शाम केएल राहुल के घर किलकारी गूंजी। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने नन्हीं परी को जन्म दिया। राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस की यह खुशखबरी दी।

दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा था राहुल को

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को लेकर बीच लंबी बोली लगाई थी। अंत में दिल्ली ने बाजी मारी थी। दिल्ली ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। राहुल का मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए बेस प्राइज था।

आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है राहुल का

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का आईपीएल में जमकर बल्ला गरजा है। आईपीएल में 4 टीमों से खेल चुके राहुल ने 132 मैचों में 134.60 की स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं। राहुल ने 4 शतक और 37 अर्धशतक जड़े।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article