क्रिकेट

IPL 2025, GT vs PBKS Dream11 Prediction: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

IPL 2025: GT vs PBKS Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Gujarat Titans vs Punjab Kings Final Match Playing XI: आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IPL 2025: GT vs PBKS Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Gujarat Titans vs Punjab Kings Final Match Playing XI: आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़ी मैदान यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात होम ग्राउंड का फायदा उठाना चाहेगी और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। हालांकि, उनपर जीत का दबाव ज्यादा होगा। पंजाब का पिछले सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वहीं, गुजरात की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

गुजरात और पंजाब हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Punjab Kings Head To Head)

आंकड़ों के अनुसार, पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इसमें गुजरात की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि पंजाब की टीम को 2 दो मैचों में जीत मिली है। गुजरात का हाईएस्ट स्कोर 199 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 143 रन है। इसी तरह, पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 200 रन और लोएस्ट स्कोर 142 रन है।

GT vs PBKS Match, गुजरात और पंजाब

दिनांक: 25 मार्च 2025

समय: 7 :30 PM

मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

गुजरात और पंजाब ड्रीम-11 भविष्यवाणी (GT vs PBKS Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: जोस बटलर, प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: कागिसो रबाडा, राशिद खान, अर्शदीप सिंह।

गुजरात और पंजाब कप्तान और उप कप्तान (GT vs PBKS Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: शुभमन गिल।

उप-कप्तान: श्रेयस अय्यर।

गुजरात और पंजाब ड्रीम-11 भविष्यवाणी (GT vs PBKS Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: जोस बटलर, प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: कागिसो रबाडा, राशिद खान, अर्शदीप सिंह।

गुजरात और पंजाब कप्तान और उप कप्तान (GT vs PBKS Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: श्रेयस अय्यर।

उप-कप्तान: शुभमन गिल।

गुजरात और पंजाब ड्रीम-11 भविष्यवाणी (GT vs PBKS Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: जोस बटलर, प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: राशिद खान, अर्शदीप सिंह।

गुजरात और पंजाब कप्तान और उप कप्तान (GT vs PBKS Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: अर्शदीप सिंह।

उप-कप्तान: श्रेयस अय्यर।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड (Gujarat Titans Squad)

राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squad)

शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को यानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू ,कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे।

(*Disclaimer: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article