क्रिकेट

CSK Squad 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम, जानिए खिलाड़ियों के नाम और कहां होंगे रोमांचक मुकाबले

IPL 2025 CSK Full Squad Chennai Super Kings Players List For Indian Premier League: IPL 2025 CSK Full Squad: आईपीएल 2025 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। इस मुकाबले से पहले रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के फुल स्क्वॉड, शेड्यूल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में यहां देखें।

Image

एमएस धोनी और रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2025, CSK(Chennai Super Kings) Full Squad: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के नए सीजन में ट्रॉफी का सिक्सर लगाने के इरादे से उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन में नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने मजबूत टीम तैयार किया है। टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा को 18-18 करोड़ रुपए में रिटेन किया, जबकि आईपीएल के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम सीएसके की नजर एक बार फिर ट्रॉफी पर है। आईपीएल 2025 में चेन्नई की टीम 14 अंक और 0.392 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी। आइए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम और शेड्यूल पर नजर डालते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (Chennai Super Kings Retained Players List)

क्रमांक खिलाड़ी कीमत
1. रुतुराज गायकवाड़ 18 करोड़
2. रवींद्र जडेजा 18 करोड़
3. मथीशा पथिराना 13 करोड़
4.शिवम दुबे 12 करोड़
5. एमएस धोनी4 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी (Chennai Super Kings Purchased players IPL 2025 Auction)

क्रमांकखिलाड़ीरोल कीमत
1. डेवॉन कॉन्वेविकेटकीपर-बल्लेबाज 6.25 करोड़
2.राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज3.40 करोड़
3.रविचंद्रन अश्विनस्पिन गेंदबाज9.75 करोड़
4.खलील अहमदतेज गेंदबाज4.80 करोड़
5.नूर अहमदस्पिन गेंदबाज 10 करोड़
6.विजय शंकरऑलराउंड 1.20 करोड़
7.सैम कुरेनऑलराउंडर2.40 करोड़
8.अंशुल कंबोजतेज गेंदबाज3.40 करोड़
9.मुकेश चौधरीतेज गेंदबाज30 लाख
10.शेख रशीदबल्लेबाज30 लाख
11.दीपक हुड्डाबल्लेबाज1.70 करोड़
12.गुरजपनीत सिंहतेज गेंदबाज2.20 करोड़
13.जैमी ओवर्टनऑलराउंडर1.50 करोड़
14.नाथन एलिसतेज गेंदबाज2 करोड़
15.कमलेश नागरकोटीतेज गेंदबाज30 लाख
16.रामकृष्ण घोषऑलराउंडर30 लाख
17.श्रेयस गोपालस्पिन गेंदबाज30 लाख
18.वंश बेदीविकेटकीपर 55 लाख
19.आंद्रे सिद्धार्थ बल्लेबाज30 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल (Chennai Super Kings Schedule)

तिथिदिनसमयटीमेंस्थल
23 मार्च 2025रविवार3:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंसचेन्नई
28 मार्च 2025शुक्रवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुचेन्नई
30 मार्च 2025रविवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी
5 अप्रैल 2025शनिवार3:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई
8 अप्रैल 2025मंगलवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्समुल्लानपुर
11 अप्रैल 2025शुक्रवार7:30रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्सचेन्नई
14 अप्रैल 2025सोमवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्सलखनऊ
20 अप्रैल 2025रविवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंसमुंबई
25 अप्रैल 2025गुरुवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम हैदराबादचेन्नई
30 अप्रैल 2025शुक्रवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्सचेन्नई
3 मई 2025शनिवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु
7 मई 2025बुधवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्सकोलकाता
12 मई 2025सोमवार7:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्सचेन्नई
18 मई 2025रविवार3:30चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंसअहमदाबाद

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वॉड (Chennai Super Kings IPL 2025 Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

Shekhar Jha
शेखर झा author

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन... और देखें

End of Article