क्रिकेट

Mumbai Indians Bowlers in IPL 2024: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की इस बार ऐसी है बॉलिंग अटैक, देखें रिकॉर्ड प्रदर्शन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2024, 10:01 AM IST

Mumbai Indians Bowlers, MI Bowlers Records, (मुंबई इंडियंस गेंदबाज): आईपीएल 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम घातक गेंदबाजों की बदौलज एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी। आइए आज मैच से पहले टीम के धाकड़ गेंदबाजों के आईपीएल रिकॉर्ड (IPL Records) पर एक नजर डालते हैं।

Image

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के धाकड़ गेंदबाजों का प्रदर्शन।

Photo : Times Now Digital

Mumbai Indians Bowlers, MI Top-5 Bowlers (मुंबई इंडियंस टॉप-5 गेंदबाज): एक टीम को जीताने में जितना योगदान बल्लेबाज का होता है, उतना ही गेंदबाज का भी होता है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच बार चैम्पियन बनाने में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी बड़ा योगदान है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 2023 में नॉकआउट में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल नहीं हो पाई थी। पिछले साल के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टीम तैयारी करेगी और एक फिर से खिताब पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगाज होने में अब बस कुछ दिन ही रह गए हैं। आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इसको लेकर कई टीमों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है, ताकि लीग के दौरान टीम के सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन दे सके और अपनी जीत को एक बार फिर चैम्पियन बना सके। इस बार आईपीएल में टीम के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)की भी वापसी होगी। पिछले साल चोटिल होने के कारण वे पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। मैच शुरू होने से पहले आज हम आपको मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के घातक गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देंगे।

मुंबई इंडियंस के धाकड़ गेंदबाजों का आईपीएल में ऐसा है प्रदर्शन

1. जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में दबदबा रहा है। वे 120 मैचों में 7.39 की इकोनॉमी से कुल 145 विकेट चटकाए हैं। उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट है। वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

2. पीयूष चावला

पीयूष चावला मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज है। वे 181 मैचों में 7.91 की इकोनॉमी से कुल 179 विकेट चटकाए हैं। उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट है। वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बरकरार हैं।

3. कुमार कार्तिकेय

युवा गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह के पास ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन उनको टीम ने जब भी मौका दिया। उन्होंने अपने आपको साबित किया। कार्तिकेय ने 2023 में 11 मैचों में 8.23 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटकाए थे।

4. आकाश मढ़वाल

युवा गेंदबाज आकाश मढ़वाल का पिछले सीजन में काफी दबदबा रहा था। वे अपनी टीम के दूसरे टॉप विकेटटेकर रहे थे। उन्होंने 8 मैचों में 8.58 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए थे। उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन 5 रन देकर 5 विकेट रहा था। वे पिछले सीजन में टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में 16वें नंबर पर रहे थे।

5. जेसन बेहरेनडोर्फ

जेसन बेहरेनडोर्फ भी टीम के लिए सही समय पर विकेट चटकाने में माहिर हैं। वे आईपीएल में 17 मैचों में 9.05 की इकोनॉमी से 19 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वे पिछले साल टीम के तीसरे टॉप विकेटटेकर रहे थे। उनको आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन 23 रन देकर 3 विकेट है।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज (Mumbai Indians Bowlers List)

खिलाड़ी देशप्राइज
जसप्रीत बुमराहभारत12 करोड़
कुमार कार्तिकेय सिंह भारत 20 लाख
पीयूष चावला भारत 50 लाख
आकाश मढवालभारत 20 लाख
जेसन बेहरेनडोर्फ ऑस्ट्रेलिया 75 लाख
दिलशान मदुशंका श्रीलंका 4.60 करोड़
नुवान तुषारा श्रीलंका 4.80 करोड़
श्रेयस गोपाल भारत 20 लाख

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड (Mumbai Indians Full Squad IPL 2024)

हार्दिक पांड्या (जीटी से ट्रेडे), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेडेड), जेराल्ड कोएट्जे, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article