क्रिकेट

Mumbai Indians Batsman: इन धाकड़ बल्लेबाजों की बदौलत हार्दिक की पलटन मैदान पर दिखाएगी दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2024, 10:03 AM IST

Mumbai Indians Batsman, MI Top-5 Batsman, (मुंबई इंडियंस टॉप-5 बल्लेबाज): मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस बार नए कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में उतरेगी। हार्दिक की पलटन पांच बल्लेबाजों की बदौलत मैदान पर दम दिखाने उतरेगी। आइए टीम के पांच धाकड़ बल्लेबाजों के आईपीएल रिकॉर्ड (IPL Records) पर एक नजर डालते हैं।

Image

मुंबई इंडियंस के टॉप-5 बल्लेबाज।

Photo : Times Now Digital

Mumbai Indians Batsman, MI Top-5 Batsman (मुंबई इंडियंस टॉप-5 बल्लेबाज): दुनिया का सबसे बड़ा टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा। इस टूर्नामेंट पर इस बार दुनिया की नजर रहने वाली है, क्योंकि आईपीएल के खत्म होते ही अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का आगाज हो जाएगा। इसलिए टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली अधिकांश टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे।

इस टूर्नामेंट में न केवल खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के हिसाब से अपनी तैयारी भी करेंगे। इस बीच, पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस बार आईपीएल में नए कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में उतरेगी। लेकिन इससे पहले उनकी टीम के पांच धाकड़ बल्लेबाजों के आईपीएल रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

पांच धाकड़ बल्लेबाजों का आईपीएल में ऐसा है प्रदर्शन

1. रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल में जमकर चलता है। उन्होंने अभी तक कुल 243 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 130.05 की स्ट्राइक रेट से 6211 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर में कुल 42 अर्धशतक और एक शतक भी जमाए हैं। इसके अलावा वे आईपीएल में 554 चौके और 257 छक्के जमाए हैं।

2. सूर्यकुमार यादव: 360 डिग्री शॉट के एक्सपर्ट सूर्यकुमार यादव भी आईपीएल में धमाकेदार पारी खेलने को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 139 मैच खेले हैं। इसमें सूर्या ने 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं और टॉप स्कोरर की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में एक शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 349 चौके और 112 छक्के जड़े हैं।

3. इशान किशन: इन दिनों काफी चर्चा में रहने वाले इशान किशन भी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने अभी तक 91 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 134.26 की स्ट्राइक रेट से 2324 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 15 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 220 चौके और 103 छक्के भी जमाए हैं।

4. तिलक वर्मा: युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अपनी टीम के संकटमोचन हैं। जब भी उनकी टीम संकट में रहती है। वे शानदार प्रदर्शन कर टीम को संकट से बाहर निकालते हैं। तिलक ने आईपीएल में कुल 25 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 144.53 की स्ट्राइक रेट से कुल 740 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक भी है। इसके अलावा वे 55 चौके और 39 छक्के जमाने में सफल रहे हैं।

5. टिम डेविड: टी20 एक्सपर्ट टिम डेविड ने आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन जब भी उनको खेलने का मौका मिलता है तो वे अपनी टीम के लिए रन बनाते हैं। डेविड ने 25 मैचों में 177.87 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 चौके और 31 छक्के जमाए हैं।

मुंबई इंडियंस के टॉप-5 बल्लेबाज (Mumbai Indians Top-5 Player List)

खिलाड़ी देश प्राइज
रोहित शर्मा भारत 16 करोड़
इशान किशन भारत15.25 करोड़
टिम डेविडऑस्ट्रेलिया 8.25 करोड़
सूर्यकुमार यादवभारत 8 करोड़
तिलक वर्मा भारत 1.70 करोड़

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड (Mumbai Indians Full Squad IPL 2024)

हार्दिक पांड्या (जीटी से ट्रेडे), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेडेड), जेराल्ड कोएट्जे, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article