क्रिकेट

KKR vs MI Highlights: केकेआर ने अपने घर में मुंबई की पलटन को दी पटखनी, क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 12, 2024, 12:59 AM IST

KKR vs MI Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। टीम ने मौजूदा आईपीएल में मुंबई को लगातार दूसरी बार हराया। इसी जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ के लिए टिकट भी कटा लिया। वे ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।

Image

केकेआर और मुंबई इंडियंंस टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर ने मुंबई को 18 रन से हराया।
  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया मुकाबला।
  • केकेआर की टीम ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई।

KKR vs MI Highlights: इशान किशन की शानदार पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। टीम ने मौजूदा सीजन में मुंबई को लगातार दूसरी बार शिकस्त दी। टीम की यह 12 मैचों में 9वीं जीत है, जबकि मुंबई की 9वीं हार है। इसी जीत के साथ केकेआर ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के नॉकआउट के लिए टिकट कटा लिया है। वे ऐसा करने वाली यह पहली टीम बन गई।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना सकी। बता दें कि बारिश होने के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सकता। दो घंटे की देरी से टॉस हुआ और यह मैच 16-16 ओवर का हुआ।

अय्यर ने खेली सबसे बड़ी पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात विकेट पर 157 रन बनाए। टीम की शुरुआज अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। वेंकटेश अय्यर 42 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। नितीश राणा ने 33 रन, आंद्रे रसेल ने 24 और रिंकू सिंह ने 20 रन बनाए। सुनीन नरेन खाता तक नहीं खोल पाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए।

सिर्फ इशान का चला बल्ला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन जीत हासिल करने में असफल रही। मुंबई निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना सकी। इशान किशन ने सबसे बडी़ पारी खेली। उन्होंने 181.81 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित शर्मा ने 19 रन, सूर्यकुमार ने 11 रन, हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article