क्रिकेट

IPL 2024 के पहले दिन दर्शकों का रिकॉर्ड टूटा, इतने लोगों ने देखा मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 02:58 PM IST

IPL 2024 Viewership Record: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के मौजूदा सीजन के पहले दिन एक नया रिकॉर्ड स्थापित हो गया। पहले दिन उद्घाटन समारोह और मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने देखा । मेजबान प्रसारक ने यह जानकारी दी। इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक प्रसारक डिजनी स्टार ने कहा कि पहले दिन के खेल का ‘वाचटाइम’ (देखने का समय) 1276 करोड़ मिनट रहा जो किसी भी सत्र में पहले दिन का रिकॉर्ड है।

Image

आईपीएल व्यूअरशिप रिकॉर्ड (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के पहले दिन बना रिकॉर्ड
  • दर्शकों ने पहले दिन बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखी ओपनिंग सेरेमनी व पहला मैच

आईपीएल के 17वें सत्र के पहले दिन उद्घाटन समारोह और मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने देखा । मेजबान प्रसारक ने यह जानकारी दी। इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक प्रसारक डिजनी स्टार ने कहा कि पहले दिन के खेल का ‘वाचटाइम’ (देखने का समय) 1276 करोड़ मिनट रहा जो किसी भी सत्र में पहले दिन का रिकॉर्ड है।

आईपीएल के 17वें सत्र में पहले दिन डिजनी स्टार नेटवर्क पर छह करोड़ ये अधिक दर्शकों ने प्रसारण देखा। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हराया था।

स्टार स्पोटर्स के एक प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह बड़ी उपलब्धि है जिसे स्टार स्पोटर्स के दर्शकों के प्रेम ने संभव कर दिखाया । हम अपने सभी साझेदारों और बीसीसीआई के साथ टाटा आईपीएल को धन्यवाद देते हैं ।’’

End of Article