क्रिकेट

IPL 2024 Final Date: आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले की तारीख का हुआ ऐलान, यहां खेला जाएगा रोमांकच मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 25, 2024, 06:25 PM IST

IPL 2024 Final Date, MA Chidambaram Stadium chennai: आईपीएल के 17वें सीजन के बचे मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है। इसमें खिताबी मुकाबले की तारीख और वेन्यू दोनों का ऐलान हो चुका है। आइए जानते हैं कि कब और कहां खेला जाएगा फटाफट क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला।

Image

कब खेला जाएगा आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला।

Photo : Times Now Digital

IPL Final 2024 Play Chennai's MA Chidambaram Stadium, 26 May 2024: फटाफट क्रिकेट का रोमांच जारी हो चुका है। लोकसभी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने पहले 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद अब बोर्ड ने आईपीएल के 17वें सीजन के बचे मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल का खिताबी मुकाबला चेन्नई में लंबे अरसे बाद होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम दो बार खिताबी मुकाबले की मेजबानी कर चुका है।

कुछ ऐसा है आईपीएल 2024 के नॉकआउट का शेड्यूल

तारीखमैच जगह समय
21 मई क्वालीफायर-1 अहमदाबाद 7.30 PM
22 मई एलिमिनेटर अहमदाबाद 7.30 PM
24 मई क्वालीफायर-2 चेन्नई 7.30 PM
26 मई फाइनल मुकाबला चेन्नई 7.30 PM

तीसरी बार मेजबानी करने को तैयार चेन्नई

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम आईपीएल के खिताबी मुकाबले का तीसरी बार मेजबानी करने को तैयार है। चेन्नई में इससे पहले 2011 और 2012 में खिताबी मुकाबला खेला गया था। चेन्नई में 2011 में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉचल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के साथ खेला गया था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 58 रन से जीत हासिल की थी। इसके अलावा चेन्नई में दूसरा मुकाबला 2012 में खेला गया था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबना खेला गया था, लेकिन इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article