क्रिकेट

IPL 2023: कंजूसी के मामले में तीसरे पायदान पहुंचे ट्रेंट बोल्ट, इरफान को पछाड़ा अब इन दो से हैं पीछे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2023, 10:24 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे कंजूस गेंदबाज के रूप में दर्ज करा लिया।

Image

ट्रेंट बोल्ट(साभार IPL/BCCI)

Trent Boult: आईपीएल में न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट किसी भी टीम में क्यों ना खेल रहे हों उनकी गेंदबाजी का कहर विरोधियों के खिलाफ एक जैसा ही रहता है। उसी तेवर और गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए बोल्ट ने एक बार फिर राजस्थान को अच्छी शुरुआत लखनऊ के खिलाफ दिलाई। बोल्ट ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मेडन ओवर के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में लखनऊ को कोई रन नहीं दिया और अपने दूसरे ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। बोल्ट की शुरुआती 12 गेंद में से 11 डॉट रहीं और एक गेंद में 2 रन गया।

बोल्ट ने मेडन ओवर के साथ की मैच की शुरुआत

बोल्ट ने लखनऊ के खिलाफ अपना पहला ओवर मेडन डॉलते ही आईपीएल इतिहास के सबसे कंजूस यानी सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंजबाजों की सूची में इरफान पठानको पछाड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। बोल्ट का पहला ओवर आईपीएल में उनका कुल 11 वां मेडन ओवर था। इरफान पठान के नाम 10 मेडन ओवर दर्ज थे। लीग में उनसे ज्यादा मेडन ओवर प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने फेंके हैं। प्रवीण के नाम आईपीएल 14 और भुवनेश्वर के नाम 12 मेडन ओवर दर्ज हैं। बोल्ट बेहद तेजी से मेरठ मेल भुवनेश्वर कुमार का पीछा कर रहे हैं।

आईपीएल विकेटों के शतक से एक कदम हैं दूर

बोल्ट ने बुधवार को 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। उन्होंने आयुष बदोनी को बोल्ड कर दिया। बोल्ट ने अबतक खेले 83 मैच में 26.52 के औसत और 8.25 की इकोनॉमी के साथ कुल 99 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा। बोल्ट आईपीएल में नौवीं बार खेल रहे बोल्ट विकेटों का शतक पूरा करने से एक विकेट दूर हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article