क्रिकेट

वर्मा जी के घर पहुंची शर्मा जी की टीम, सचिन तेंदुलकर सहित शामिल हुए ये खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 18, 2023, 04:41 PM IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम के सदस्यों के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उनके साथ पूरी टीम मौजूद है। इतना ही नहीं क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी तिलक के साथ इस तस्वीर में हैं। उन्होंने इस दिन को कभी न भूलने वाला बताया है।

Image

तिलक वर्मा की डिनर पार्टी में मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

आईपीएल 2022 हो या फिर आईपीएल 2023 मुंबई इंडियंस का युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरी है। तिलक वर्मा न केवल मुंबई इंडियंस बल्कि टीम इंडिया के भविष्य के स्टार भी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में भी कई बार मुंबई इंडियंस को मुश्किलों से निकालकर जीत दिलाई है। लेकिन बात आज तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की नहीं बल्कि उनके द्वारा होस्ट की गई डिनर पार्टी की जहां क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे। तिलक ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि यह उनकी लाईफ कभी न भूलने वाला दिन है।

तिलक वर्मा ने होस्ट की डिनर पार्टी

तिलक वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तीन तस्वीरें साझा की है और कैप्शन में लिखा है 'मैं मुंबई इंडियंस परिवार को अपने घर में डिनर पार्टी होस्ट कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। एक खूबसूरत रात जिसे मैं और मेरा परिवार कभी नहीं भूलेगा। आने के लिए मुंबई इंडियंस परिवार का धन्यवाद। तिलक द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी मौजूद हैं। तिलक वर्मा और डेवॉल्ड ब्रेविस ने भी एक तस्वीर साझा की है। दोनों की ब्रोमेंस की खूब चर्चा मुंबई इंडियंस में होती है और दोनों मुंबई इंडियंस के सितारे हैं।

तिलक वर्मा का आईपीएल करियर

आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो तिलक वर्मा ने 4 मैच में 59 की औसत और 150 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए हैं। वह मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने दो सीजन में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तिलक वर्मा ने अब तक खेले गए कुल 18 मैच में 574 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article