SRH vs LSG Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 58वें मैच में हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ की टीम फिलहाल 11 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। यहां से हैदराबाद की टीम हार अफोर्ड नहीं कर सकती है। ऐसे में उसकी कोशिश होम एडवांटेज का फायदा उठाकर जीत दर्ज करे।
पिछले मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज की थी तो वहीं लखनऊ के लिए पिछला तीन मुकाबला उनके फेवर में नहीं गया है। ऐसे में लखनऊ की कोशिश होगी कि मैच जीतकर प्लेऑफ में अपने पहुंचने की संभावना को मजबूत करे।
प्लेइंग इलेवन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद शायद ही अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करें क्योंकि टीम ने पिछले मुकाबले में 200 से ज्यादा का रन सफलतापूर्वक चेज किया था। ग्लेन फिलिप्स से लेकर युवा अब्दुल समद ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। कप्तान एडेन मारक्रम का फॉर्म चिंता का विषय है।
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स अपने परफेक्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश में होगी। ओपनिंग जोड़ी की बात करें को काइल मेयर्स और क्विंटन डीकॉक के तौर पर सबसे अच्छी जोड़ी लखनऊ के पास है। दीपक हुड्डा का फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।
लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन-
क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-
अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को यान्सेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
