IPL 2023, SRH vs RCB Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। लीग मैचों का अंतिम दौर चल रहा है और केवल एक टीम अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर सकी है। ऐसे में गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच 65वें मुकाबले में भिड़ंत होगी। ये मुकाबला आरसीबी के लिए बेहद अहम है। इस मैच पर उसकी प्लेऑफ की राह निर्भर है।
आरसीबी के लिए जरूरी है जीत
आरसीबी अबतक खेले 12 मैच में 6 में जीत और 6 में हार के साथ आरसीबी छठे पायदान पर है। इस मैच में जीत उसे टॉप 4 में पहुंचा देगी। प्लेऑफ से बाहर होने के बाद हैदराबाद की टीम भी अपनी साख बचाने में जुटी है कि वो भी कम से कम 10 अंक के साथ लीग दौर का अंत करे। भले ही वो प्लेऑफ में खुद नहीं पहुंची लेकिन अंतिम दौर में दूसरी टीमों के समीकरण जीत के जरिए बदलने की कोशिश करेगी। ऐसे में दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ गुरुवार को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी। जानिए किन खिलाड़ियों को मिल सकता है एकादश में मौका?
अनुज रावत को मिलेगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
करो या मरो वाले मुकाबले में आरसीबी की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी एक बार फिर ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर ग्लेन मैक्लवेल और महिपाल लोमरोर बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। पांचवें पायदान पर दिनेश कार्तिक होंगे। वहीं छठे-सातवें पर माइकल ब्रेसवेल और अनुज रावत होंगे। गेंदबाजी में वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज होंगे। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दिनेश कार्तिक की शाहबाज अहमद के साथ अदला बदली होगी। ऐसे में दिनेश कार्तिक की जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा अनुज रावत संभालेंगे जो उन्होंने पिछले मुकाबले में भी किया था।
हैदराबाद नहीं करेगा कोई बड़ा बदलाव
वहीं हैदराबाद की बात करें तो हैदराबाद की टीम के लिए पारी का आगाज करने अनमोलपीत सिंह और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरेगी। तीसरे नंबर पर बैटिंग की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी संभालेंगे। इसके बाद नंबर चार पर कप्तान एडेन मार्करम और नंबर पांच पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन बैटिंग करने आएंगे। इसके बाद फिनिशर के रूप में सनवीर सिंह और अब्दुल समद का काम होगा। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे और फजलहक फारूकी संभालेंगे। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टी नटराजन और अनमोलप्रीत सिंह टीम में पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी के आधार पर प्लेइंग-11 में शामिल होंगे।
