क्रिकेट

IPL 2023, SRH vs LSG Pitch Report, Weather: हैदराबाद-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 13, 2023, 08:00 AM IST

IPL 2023, SRH vs LSG Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (13 May 2023) आईपीएल 2023 में दो मुकाबलों का दिन है। आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2023 में दो मुकाबले
  • पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच
  • हैदराबाद के मैदान पर होगा मुकाबला

IPL 2023, SRH vs LSG Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज 'डबल हेडर' यानी दो मुकाबलों का दिन है। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच पहले चरण में खेला गया मुकाबला लखनऊ के मैदान पर खेला गया था जो लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत लिया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा सीजन के आंकड़ों की बात करें तो उसमें ज्यादा अंतर नहीं है, फिर भी अंक तालिका में दोनों टीमों की पोजीशन में काफी अंतर है। एक तरफ जहां लखनऊ की टीम ने अब तक आईपीएल 2023 में 11 मैच खेले हैं, उसमें उन्होंने 5 मैच जीते हैं, 5 मैच गंवाए हैं और एक मैच रद्द हुआ है। इस तरह उनके 11 अंक हैं। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 4 जीत दर्ज हैं जबकि 6 मैच उन्होंने गंवाए हैं, उनके 8 अंक हैं। अब जानते हैं कि आज के मुकाबले की पिच रिपोर्ट और हैदराबाद के मौसम का हाल क्या है।

कैसी होगी हैदराबाद-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट? (SRH vs LSG Pitch Report)

आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा और ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है और इस बार भी आईपीएल में ऐसा नजर आया है। लेकिन साथ ही गेंदबाजों में स्पिनर्स को यहां काफी सफलता मिलती देखी गई है। इस सीजन में अब तक यहां पर 5 मुकाबले खेले गए हैं और अधिकतर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखा गया है। लेकिन खासतौर पर पिछले दो मुकाबलों की बात करें तो स्पिनर्स व ऑलराउंडर्स ने यहां पर जलवा बिखेरा है। यहां खेले गए चौथे मैच में दिल्ली ने 145 रन का लक्ष्य देते हुए हैदराबाद को 7 रन से हराया था और स्पिनर- ऑलराउंडर अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच बने थे। जबकि पांचवें मुकाबले में यहां पर कोलकाता की टीम ने 172 रनों का लक्ष्य देते हुए हैदराबाद को 5 रन से हराया था। हैरानी की बात ये है कि इन 5 मैचों में घरेलू टीम सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। वहीं इन पांच मुकाबलों में से चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है।

आज कैसा होगा हैदराबाद का मौसम? (Hyderabad Weather Today)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज का मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद का मौसम इस समय बेहद गर्म है और गर्मी बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में दोपहर में हो रहे इस मैच में खिलाड़ियों की विरोधी टीम के साथ-साथ गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। यहां आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दिन में आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर रहेगी लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। आज हैदराबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article