क्रिकेट

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान ने लगाई गेंदबाजों की लताड़

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 18, 2023, 06:30 AM IST

पंजाब किंग्स को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 15 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार से पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को धक्का लगा है। जानिए दिल्ली के खिलाफ हार का शिखर धवन ने किसके सिर पर फोड़ा है ठीकरा?

Image

शिखर घवन(साभार IPL/BCCI)

Shikhar Dhawan ka bayan: शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को बुधवार को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन उसने पंजाब को पटखनी देकर उसकी भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को धक्का लगा है। पंजाब के 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के साथ कुल 12 अंक हो गए है। उसका नेट रन रेट भी अब गिरकर -0.308 हो गया है। पंजाब की टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर काबिज है।

हमने खराब गेंदबाजी की, स्विंग का नहीं उठा पाए फायदा

हार के बाद पंजाब के कप्तान ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर पर फोड़ते हुए कहा, ये हार बेहद निराशाजनक है। हमने पहले छह ओर में खराब गेंदबाजी की हमें उस दौरान कुछ विकेट चटकाने चाहिए थे। गेंद स्विंग कर रही थी उसका फायदा हम नहीं उठा सके।

नो बॉल ने जगाई थी जीत की उम्मीद

आखिरी ओवर में जीत की संभावनाओं के बारे में धवन ने कहा, आप हमेशा जीत की आशा करते हैं। उस नो बॉल के बाद हमें जीत की आशा थी क्योंकि लिविंगस्टोन शानदार पारी खेल रहे थे। लेकिन मैंने पारी के आखिरी ओवर में स्पिनर से गेंदबाजी कराई वो फैसला गलत साबित हुआ। वहीं शुरुआत में तेज गेंदबाजों ने पॉवरप्ले के दौरान सही जगह गेंदबाजी नहीं की। हमारी यही योजना थी लेकिन हम उसे अमलीजामी पहनाने में नाकाम रहे। पॉवरप्ले में खराब गेंदबाजी का खामियाजा हमें उठाना पड़ रहा है। हर मैच में पॉवरप्ले में हम 50 से 60 रन लुटाते रहे और विकेट लेने में नाकाम रहे।

बल्लेबाजी में धीमी रही शुरुआत

214 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकामी के बारे में धवन ने कहा, हमें मालूम था कि शुरुआती दो तीन ओवर में गेंद स्विंग होगी और हमें पता था कि हमें रन बनाने में वक्त लगेगा। पहला ओवर भी मेडन गया आम तौर पर ऐसा नहीं होता है। लेकिन ऐसा हुआ।

राजस्थान से है पंजाब का आखिरी मुकाबला

पंजाब का आखिरी मुकाबला 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ धर्मशाला में है। इस मैच से दोनों ही टीमों का प्लेऑफ की राह तय होगी। दोनों के खाते में 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के साथ कुल 12-12 अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान पंजाब से आगे है। राजस्थान का नेट रन रेट 0.140 का है और वो छठे पायदान पर काबिज है। वहीं पंजाब किंग्स का नेट रन रेट -0.308 है और वो आठवें पायदान पर है। ऐसे में पंजाब को राजस्थान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दर्ज करनी पड़ेगी जो कि मुश्किल नजर आ रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article