क्रिकेट

IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ एक ही पारी में डबल धमाल कर गए रोहित शर्मा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 07:37 PM IST

रोहित शर्मा ने रविवार को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी के दौरान दो बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियां अपने नाम कर लीं।

Image

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

मुंबई: मुंबई इंडियन्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में चला। रोहित ने जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंद में 56 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कैमरन ग्रीन के साथ 128 रन की साझेदारी की और टीम को जीत और प्लेऑफ की ओर बढ़ाने के लिए मजबूत आधार तैयार किया। रोहित जब आउट हुए तब कर टीम ने 13.1 ओवर में 148 रन बना लिए थे।

मुंबई इंडिन्स के लिए पूरे किए 5 हजार रन

रोहित ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक 7 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने दो बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कर ली। रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले मुंबई इंडियन्स के पहले और आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली ऐसा कर सके हैं। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 7162 रन बनाए हैं। वहीं रोहित के नाम 5006* रन हो गए हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर 4687 रन के साथ सुरेश रैना और चौथे पर 4507 रन के साथ एमएस धोनी हैं।

टी20 इतिहास के 7वें 11 हजारी

रोहित शर्मा ने अपनी 56 रन की पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 11000 रन भी पूरे कर लिए। रोहित इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में 11864 रन बनाए हैं। रोहित ने 421वें मैच की 408वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए 11 हजार रन के आंकड़े को छुआ।

रोहित हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले इस आंकड़े से 40 रन दूर थे। रोहित 11,006 रन के साथ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनसे ज्यादा टी20 रन क्रिस गेल(14,562), शोएब मलिक(12,528),किरोन पोलार्ड(12,175), विराट कोहली(11,864), डेविड वॉर्नर(11,695) और आरोन फिंच (11,392) ने बनाए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article