क्रिकेट

Rohit Sharma: हिटमैन का बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 18, 2023, 07:58 PM IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अब वह आईपीएल में रन बनाने के मामले में केवल विराट कोहली और शिखर धवन से पीछे हैं। उन्हें इस मैच से पहले 6,000 रन पूरा करने के लिए उन्हें 14 रन की दरकार थी।

Image

रोहित शर्मा, कप्तान मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। मैच से पहले रोहित शर्मा को 6,000 रन पूरे करने के लिए केवल 14 रन की दरकार थी। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को चौका जड़ कर यह उपलब्धि हासिल की।

वह आईपीएल में 6,000 हजार रन पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब रन के मामले में उनसे केवल विराट कोहली और शिखर धवन आगे हैं। विराट कोहली और शिखर धवन पहले ही यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि वह आज के दिन को बड़ा नहीं बना पाए और 18 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें टी नटराजन ने एडेन मार्करम के हाथो कैच करवाया।

सबसे ज्यादा रन विराट के नाम

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने की बात करें तो विराट कोहली इस सूची में पहले नंबर पर हैं। विराट के नाम 216 मैच की 208 पारियों में 6,411 रन हैं। दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 200 मैच में 6,086 रन बनाए हैं।

विराट के नाम सर्वाधिक 5 शतक और 42 अर्धशतक है। 5 में से 4 शतक उन्होंने एक ही सीजन साल 2016 में बनाए थे। इसके अलावा शिखर धवन के नाम आईपीएल में 2 शतक और 46 अर्धशतक है। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा पहुंच गए हैं, जिनके नाम 222 मैच की 217 पारियों में 6,014 रन हो गए हैं। उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 40 अर्धशतक है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article