क्रिकेट

IPL 2023: रिंकू सिंह ने बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़ा, बने इस मामले में सीजन में नंबर वन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 5, 2023, 06:49 PM IST

रिंकू सिंह का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर चल रहा है और वो मौजूदा सीजन में मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपनी टीम के ही एक खिलाड़ी को पीछे छोड़ा।

Image

रिंकू सिंह(साभार IPL/BCCI)

हैदराबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे आतिशी बल्लेबाज नीतीश राणा का बल्ला जमकर रन उगल रहे है। गुरुवार को उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके घर पर 35 गेंद में 46 रन की पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। वो केकेआर के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

हैदराबाद के खिलाफ खेली 46 रन की पारी

रिंकू सिंह जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम ने 35 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए रिंकू ने अपना दम दिखाया और 46 रन की पारी खेलकर अपनी काबीलियत साबित की। इस पारी के दौरान ही रिंकू आईपीएल 2023 में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नॉन-ओपनर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केकेआर के ही धाकड़ बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को पीछे छोड़ा।

52.67 के औसत से बनाए हैं 316 रन

25 वर्षीय रिंकू सिंह की पहचान एक आतिशी बल्लेबाज की है। लेकिन उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सीजन में 4, 46, 48*, 58*,18,6,53*, 18*, 19 और 46 रन की पारियां खेली है। सीजन में वो 10 मैच में 4 बार नाबाद रहते हुए 52.67 के औसत और 148.36 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बना चुके हैं।

मध्यक्रम में है कोलकाता और मुंबई का दबदबा

मध्यक्रम में सबसे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रिंकू सिंह(316) पहले, वेंकटेश अय्यर(303) दूसरे, नीतीश राणा(275) तीसरे, तिलक वर्मा(274) चौथे, सूर्यकुमार यादव(267) पांचवें, कैमरन ग्रीन(266) छठे और शिवम दुबे(264) सातवें पायदान पर हैं। इस सूची में केकेआर और मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजों का दबदबा नजर आ रहा है। सात खिलाड़ियों में केवल एक इन दो टीमों से बाहर का है। वो खिलाड़ी है शिवम दुबे जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article