क्रिकेट

IPL 2023: 1 करोड़ 90 लाख का यह खिलाड़ी केवल 2 ओवर की गेंदबाजी कर हुआ आईपीएल से बाहर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 6, 2023, 10:56 PM IST

IPL 2023: आरसीबी की टीम को आईपीएल के शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाद रीस टॉप्ली आईपीएल के बाकी बचे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें मुंबई के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। उस मैच में आरसीबी ने मुंबई को 8 विकेट से हराया था।

Image

रीस टॉप्ली

Photo : Twitter

आरसीबी की टीम को आईपीएल के शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। दरअसल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली आईपीएल से बाहर हो गए हैं। रीस टॉप्ली को आईपीएल 2023 के 5वें मैच में मुंबई के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। वह उसके बाद उस मैच में गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे और मैदान से बाहर चले गए थे।

आरसीबी का यह चौथा खिलाड़ी है जो चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हुआ है। इससे पहले विल जैक्स, रजत पाटीदार पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि चोट के कारण जोश हेजलवुड के खेलने पर भी संदेह है।

संजय बांगर ने की पुष्टि

रीस टॉप्ली के बारे में आरसीबी के हेड कोच संजय बांगर ने पुष्टि की, उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान कहा कि रीस टॉप्ली आईपीएल से बाहर हो चुके हैं और वह घर के लिए रवाना हो चुके हैं। आरसीबी जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगा।

आरसीबी ने टॉप्ली को 1.90 करोड़ में खरीदा

आरसीबी ने आईपीएल 2023 में अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए इंग्लैंड के इस लेफ्ट हैंड तेज गेंदबाज को एक करोड़ 90 लाख में खरीदा था।

आईपीएल 2023 में टॉप्ली इंजर्ड होने से पहले रीस टॉप्ली ने आरसीबी के लिए मुंबई के खिलाफ मैच में 2 ओवर की गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने आईपीएल 2023 में 2 ओवर की गेंदबाजी की और एकमात्र कैमरॉन ग्रीन का विकेट लिया।

टॉप्ली के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैड के लिए 22 वनडे और 22 T20I मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 33 जबकि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में 22 विकेट हासिल किया है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article