Ravichandran Ashwin: आईपीएल 2023 के बुधवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने मेहमान लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने कसी हुई गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी। राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रहे। अश्विन ने 4 गेंद पर 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
अश्विन ने लखनऊ को दिए दोहरा झटके
धीमी बल्लेबाजी करते हुए लखवऊ ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे। काइल मेयर्स 40 गेंद अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और 50 रन पर नाबाद थे। वहीं दूसरे छोर पर उनका साथ दीपक हुड्डा दे रहे थे। ऐसे में अपना तीसरा ओवर डालने आए रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में दीपक हुड्डा और काइल मेयर्स के विकेट चटकाकर लखनऊ की मुश्किलें बढ़ा दीं।
एक ही ओवर में किया हुड्डा और मेयर्स का शिकार
अश्विन ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शार्ट गेंद लेग स्टंप की लाइन में फेंकी। इस गेंद का हूड्डा ने पूरा फायदा उठाया। गेंद का बल्ले से सही तरह से संपर्क नहीं हुआ और वो डीप स्कवैर लेग की दिशा में शेमरॉन हेटमायर के हाथों लपके गए। इसके बाद अर्धशतक पूरा कर चुके काइल मेयर्स स्ट्राइक पर आए। मेयर्स 42 गेंद पर 51 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इस तरह लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 104 रन हो गया।
आईपीएल 2023 में धमाल मचा रहे हैं अश्विन
मौजूदा आईपीएल में अबतक खेले 6 मैच में अश्विन 20.25 के औसत 6.75 की इकोनॉमी और 18 के स्ट्राइकरेट के साथ 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका मौजूदा सीजन का गेंदबाजी औसत और इकोनॉमी आईपीएल करियर के औसत से बेहतर है। लखनऊ के खिलाफ 23 रन देकर 2 विकेट आईपीएल 2023 का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है।
