क्रिकेट

IPL 2023: राशिद खान की फिरकी में फंसा राजस्थान, जयपुर में धमाल मचाकर किया सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 5, 2023, 10:02 PM IST

अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी फिरकी में राजस्थान के बल्लेबाजों को फंसाकर सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को सस्ते में ढेर करने में अहम भूमिका अदा की।

Image

राशिद खान(साभार IPL/BCCI)

जयपुर: गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान के बल्लेबाजों के खिलाफ धमाल मचा दिया। अपनी करिश्माई स्पिन गेंदबाजी के बल पर राशिद ने 4 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। राशिद की कसी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके।

तोड़ी राजस्थान के मध्यक्रम की रीढ़

राशिद ने रविचंद्रन अश्विन, रेयान पराग और शेमरॉन हेटमायर को अपना शिकार बनाया और राजस्थान की रीढ़ तोड़ दी। राजस्थान की शुरुआत गुजरात के खिलाफ खराब रही थी। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राजस्थान के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के कंधों पर आ गई थी लेकिन राशिद ने उसे भी तहस नहस करके मेजबान टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया। राजस्थान की टीम 17.5 ओवर में 118 रन बनाकर ढेर हो गई।

विकेटों की रेस में साझा रूप से नंबर वन

राशिद खान ने इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बल पर पर्पल कैप की रेस में साझा रूप से पहले पायदान पर आ गए हैं। मोहम्मद शमी और राशिद खान दोनों के नाम 18-18 विकेट 10 मैच में हो गए हैं। राशिद ने 18 विकेट 17.88 के औसत और 13.33 के स्ट्राइकरेट के साथ लिए हैं। सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 3 विकेट रहा जो उन्होंने इस मैच में किया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article