क्रिकेट

RR vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: राजस्थान और गुजरात की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 5, 2023, 07:08 PM IST

RR vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 48वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटन्स से हो रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी है प्लेइंग-11?

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स प्लेइंग -11

RR vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 48वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स की पिछले बार की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स के साथ भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत है। 16 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को जीत के लिए 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से मात दी थी। ऐसे में गुजरात टाइटन्स की नजरें राजस्थान को उसके घर पर मात देकर हिसाब चुकता करने पर होंगी। वहीं राजस्थान की टीम अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में दोनों एक दूसरे के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेंगी।

शानदार फॉर्म में हैं राजस्थान के दोनों ओपनर

दोनों ही टीमें अपनी कोर टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगी। चर्चा केवल इम्पैक्ट प्लेयर की होगी क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के लिए कुलदीप यादव और कुलदीप सेन दोनों में से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर हो सकता है। बाकी की टीम शानदार बल्लेबाजी फॉर्म में है। यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में धमाकेदार शतक जड़ा था। जोस बटलर भी बवाल मचा रहे हैं। मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी थोड़ी चिंता का विषय है। लेकिन सैमसन अपने फॉर्म से जूझते हुए बाकी के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर भरोसा जता रहे हैं।

गुजरात की टीम में नहीं होगा कोई बदलाव

वहीं अगर गुजरात की बात की जाए तो। गुजरात टाइटन्स की टीम में कोई बदलाव प्लेइंग 11 में नहीं होगा। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की अदला-बदली हो सकती है। टीम के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और डेविड मिलर के कंधों पर होगी। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी खुद कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। वहीं राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद और जोशुआ लिटिल गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

दोनों ही टीमें मजबूत हैं। गुजरात जहां अंक तालिका में पहले और राजस्थान चौथे स्थान पर काबिज हैं। ऐसे में दोनों टीमें के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले में अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन(कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, एडम जम्पा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल,संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव/कुलदीप सेन।

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:

शुभमन गिल/ मोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(कप्तान), विजय शंकर,डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article