Sanju Samson ka bayan: चार साल लंबे अंतराल के बाद अपने घरेलू दर्शकों को सवाई मान सिंह स्टेडियम में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को 10 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को राजस्थान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। लेकिन इसके बाद जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 144 रन बना सकी।
यशस्वी के आउट होते ही पलट गई बाजी
11.3 ओवर में राजस्थान का स्कोर 87 रन बगैर किसी विकेट के था लेकिन जशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद राजस्थान की पारी दोबारा पटरी पर नहीं लौटा। इप्मपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए उनके बाद अगली गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर ध्रुव जुरेल लपके गए इसके साथ ही राजस्थान की रॉयल जीत की संभावना ही खत्म हो गई।
ऐसे मैच में हार के बाद लगता है बुरा, जीत सकते थे मुकाबला
राजस्थान की घरेलू मैदान पर पहले मैच में हार से कप्तान संजू सैमसन ने कहा, इस तरह के मुकाबले में हार के बाद बुरा तो लगता है लेकिन हमें इससे सबक सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। जिस तरह की हमारी बैटिंग लाइनअप है उसे देखें तो हमें ये मैच जीतना चाहिए था। लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और परिस्थितियों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया। बावजूद इसके मैं मानता हूं कि ये लक्ष्य हासिल करने लायक था।
ऐसी ही पिच मिलने की थी आशा
लो स्कोरिंग पिच के बारे में सैमसन ने कहा, मुझे आशा थी कि इस तरह की पिच मिलेगी जिसमें थोड़ा कम उछाल होगा और अमूमन ये वैसी ही थी। हमें जीतने के लिए स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी। नौवें-दसवें ओवर तक सबकुछ ठीक चल रहा था। उसके बाद बीच में एक बड़े ओवर की बात थी। लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमने जब रन बनाने की पुरजोर कोशिश की तो विकेट गंवा दिए।
हार से सीखेंगे सबक
हार से मिले सबक पर चर्चा करते हुए संजू ने कहा, आपको मैच में जीत मिले या हार आप उससे सबक लेते हैं। हम उन्हें कम स्कोर पर रोक पाने में सफल रहे ये हमारे लिए अच्छी बात रही।
