क्रिकेट

IPL 2023: आईपीएल 2023 में ये खिलाड़ी नहीं बिखेर पाए जलवा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 08:50 AM IST

TATA IPL 2023, Top-5 Flops Players: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच समाप्त हो चुका है। इस दौरान पांच धाकड़ खिलाड़ियों का बल्ला पूरी तरह शांत रहा और वे अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम शमिल है।

Image

पृथ्वी शॉ। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, Top-5 Flops Players: चेन्नई सुपर किंग्स के चैम्पियन बनने के साथ ही आईपीएल 2023 का रोमांच समाप्त हो गया। इस सीजन कई खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला तो कई ऐसे भी खिलाड़ी दिखे, जो इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इसमें पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, दीपक हुड्डा सहित कई धाकड़ बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

आईपीएल 2023 में इन खिलाड़ियों का बल्ला रहा शांत

1. पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला आईपीएल 2023 में शांत रहा। इसके चलते उनको बीच आईपीएल में कई मैचों से बाहर भी रहना पड़ा। पृथ्वी ने 8 मैचों में 124.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 106 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और सिर्फ एक छक्का निकला।

2. मयंक अग्रवाल

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे मयंक अग्रवाल का भी मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा। वे आईपीएल 2023 में 10 मैचों में 128.57 की स्ट्राइक रेट से कुल 270 रन बटौर पाए। पूरे सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 6 छक्के जमा पाए। हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

3. दीपक हुड्डा

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर तक पहुंचने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले सीजन में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले दीपक हुड्डा रन बनाने में फेल रहे। आईपीएल के 16वें सीजन में हुड्डा टीम के लिए ज्यादा रन नही बना सके। उनके बल्ले से 12 मैचों में 93.33 की स्ट्राइक रेट से कुल 84 रन निकला। उनका हाईएस्ट स्कोर 17 रन है। पूरे सीजन में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जमाए।

4. सैम कुरेन

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरेन भी आईपीएल 2023 में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पाए। सैम कुरेन ने 14 मैचों के 13 पारियों में 135.96 की स्ट्राइक रेट से कुल 276 रन बना सके। पूरे सीजन में वे सिर्फ एक बार अर्धशतक पारी खेल सके। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 13 छक्के जमाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 55 रन है।

5 दिनेश कार्तिक

आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक इस बार अपना कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने मौजूदा सीजन में 13 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 134.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 140 रन टीम के लिए बनाए। आईपीएल 2023 में वे टीम के लिए यादगार पारी नहीं खेल पाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रन है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article