IPL 2023, PBKS vs RCB, Virat Kohli innings: आईपीएल 2023 में आज (20 April 2023) मोहाली के मैदान पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीम अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान पर उतरे। पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन चोटिल थे तो उनकी जगह सैम करन कप्तानी कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए फाफ डुप्लेसिस की जगह विराट कोहली कप्तानी करने उतरे क्योंकि डुप्लेसिस इस मैच में कप्तानी नहीं करेंगे। विराट लंबे समय बाद कप्तानी करने उतरे और पिच पर आते ही जोरदार पारी खेल डाली।
आरसीबी के कप्तान के रूप में पिच पर ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और जोरदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में जोरदार अर्धशतक जड़ा और 17वें ओवर में आउट होने से पहले 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। विराट कोहली की इस अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
फाफ डुप्लेसिस के साथ शानदार साझेदारी
इस दौरान टीम के नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ इस मैच में कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 98 गेंदों में 137 रनों की लाजवाब साझेदारी भी की। फाफ डुप्लेसिस ने 84 रनोंं की पारी खेली और वो इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में अब भी शीर्ष पर हैं और ओरेंज कैप अब भी उनके पास ही है (यहां क्लिक करके देखें ओरेंज कैप लिस्ट के टॉप-5 बल्लेबाज)। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद बैंगलोर के बाकी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत का फायदा उठा नहींं सके और वे 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन तक ही पहुंच पाए।विराट कोहली के खास आंकड़े
- इस आईपीएल सीजन में ये विराट कोहली का चौथा अर्धशतक है।
- विराट कोहली आईपीएल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने कप्तान के रूप में 6500 रन बनाए हैं।
- आईपीएल करियर में ये विराट कोहली का 48वां अर्धशतक साबित हुआ।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में विराट कोहली ने 36वां पचासा जड़ा।
- विराट कोहली आईपीएल 2023 के 6 मैचों में अब तक 279 रन बना चुके हैं। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर हैं।
- इस सीजन में अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 87 रन रहा है।
विराट कोहली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खोए फॉर्म को हासिल कर लिया है और अब वो आईपीएल में भी जमकर धमाल मचा रहे हैं। आज वो दो साल बाद कप्तानी करने उतरे थे और उन पर बिल्कुल भी दबाव नजर नहीं आया।
