क्रिकेट

IPL 2023: धोनी से बड़ा भारत में कोई क्रिकेटर नहीं बोले हरभजन सिंह, कारण भी बताया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 22, 2023, 06:05 PM IST

IPL 2023: भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ऐसा कुछ कहा है जिससे सचिन तेंदुलकर के फैंस नाराज हो सकते हैं। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान यह कहा कि एमएस धोनी भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इस सीजन में अच्छी लय में नजर आ रही है।

Image

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी

Photo : Twitter

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम चेन्नई में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 7 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल की टॉप थ्री में एंट्री कर ली। इतना ही नहीं इस मैच में धोनी ने एक नया कीर्तिमान भी बनाया और 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बने।

चेन्नई की तरफ से जीत के हीरो रहे डेवॉन कॉनवे और रवींद्र जडेजा। कॉनवे ने नाबाद 77 रन की पारी खेली थी रवींद्र जडेजा ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके। हमेशा की तरह इस मैच में भी सीएसके के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर था। टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ने चेन्नई के फैन बेस की तारीफ की।

एमएस धोनी को बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए एमएस धोनी की तारीफ की और कहा 'महेंद्र सिंह धोनी एक ही हैं। उनसे बड़ा क्रिकेटर भारत में कोई नहीं हो सकता। कोई उनसे ज्यादा रन बना सकता है या फिर कोई उनसे ज्यादा विकेट ले सकता है, लेकिन उनसे बड़ा फैनबेस किसी का नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा 'धोनी ने इस चाहत को दिल से स्वीकार किया है और वह अपने साथियों का भी सम्मान करते हैं। उन्हें इतना प्यार मिलता है कि कोई भी पागल हो जाए, लेकिन धोनी इस प्यार और भावना को 15 साल से अपने दिल में लिए हुए हैं और वह बिल्कुल नहीं बदले हैं।"

आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी इस बात को लेकर खूब चर्चा है कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन होगा, लेकिन धोनी के अलावा कोई नहीं जानता कि कब वह इस सुपर किंग्स की टीम को छोड़ेंगे और आईपीएल का आखिरी मैच खेलेंगे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article