क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई ने ढूंढ लिया झाई रिचर्ड्सन का रिप्लेसमेंट, ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को मिली जगह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 6, 2023, 08:24 PM IST

IPL 2023: मुंबई ने तेज गेंदबाद झाई रिचर्ड्सन का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है जो पिछली बार भी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2022 में मुंबई के लिए 8 मैच खेले थे और 8 विकेट झटके थे। वह अगले मैच में टीम से जुड़ जाएंगे।

Image

रिले मेरेडिथ

Photo : Twitter

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल टीम ने चोटिल तेज गेंदबाज झाई रिचर्ड्सन का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। रिचर्ड्सन हैमस्ट्रींग इंजरी से जूझ रहे थे और वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने रिले मेरेडिथ को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। मेरेडिथ 2022 में भी मुबई इंडियंस का हिस्स थे ऐसे में देखा जाए तो उनकी घर वापसी हुई है। हालांकि, 2022 में उन्हें केवल 8 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 8 विकेट झटके थे और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

रिले मेरेडिथ का क्रिकेट करियर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद मेरेडिथ ने 5 T20I मैच खेले हैं और उसमें 8 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक बार उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं। मुंबई से पहले वह पंजाब किंग्स के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई को 1.5 करोड़ रुपये में ज्वाइन किया है।

अगले मैच में होंगे टीम का हिस्सा

मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े के मैदान पर खेलेगी। इस मैच से पहले वह टीम से जुड़ जाएंगे। पहले मुकाबले में मुंबई की टीम को आरसीबी ने 8 विकेट से हराया था। उस मैच में मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे, जिसे आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने 82 और फाफ डुप्लेसी ने 73 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article