क्रिकेट

IPL 2023: एमएस धोनी फाइनल में रचेंगे नया इतिहास, बनेंगे इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 28, 2023, 10:00 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरते ही लीग के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बन जाएंगे।

Image

एमएस धोनी(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2023 का खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
  • धोनी मैदान पर उतरते ही रच देंगे इतिहास
  • बनेंगे लीग में 250 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर

MS Dhoni, 250 Match in IPL: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में संन्यास की अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि करने जा रहे हैं। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ माही जैसे ही टॉस के लिए उतरेंगे वो आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

धोनी ने खेले हैं सारे सीजन

धोनी ने साल 2008 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वो शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य रहे लेकिन साल 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में सीएसके का नाम आने के बाद जब उसपर दो साल का बैन लगा तो माही पुणे सुपर जायंट्स के लिए दो साल खेलते नजर आए। जैसे ही प्रतिबंध खत्म हुआ थाला की चेन्नई की टीम में वापसी हो गई और वो फिर से यलो जर्सी पहनकर धमाल मचाने लगे।

चेन्नई और पुणे की टीम में रहे शामिल

धोनी ने अबतक खेले 249 मैच में से 219 मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए और 30 मैच राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले हैं। धोनी साल 2016 और 2017 में पुणे की टीम के सदस्य थे। धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा(243) हैं। वहीं तीसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक(242) और चौथे पर विराट कोहली(237) हैं।

कैमियो खेलने की है इस बार भूमिका

धोनी ने आईपीएल 2023 में अपने लिए छोटी पारी खेलने वाली भूमिका रखी है। वो आखिरी की कुछ गेंद खेलने मैदान में आते हैं। सीजन में खेले 15 मैच में 8 बार नाबाद रहते हुए धोनी ने 34.67 के औसत और 185.71 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 104 रन बनाए हैं। जिसमें 3 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। नाबाद 32* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article