क्रिकेट

IPL 2023: एमएस धोनी ने CSK के लिए जड़ा कप्तानी का 'दोहरा शतक', जानिए विराट-रोहित का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 13, 2023, 12:00 AM IST

एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 200वीं बार सीएसके की कमान संभाली। आइए जानते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने मैचों में संभाली मुंबई और चेन्नई की कमान।

Image

एमएस धोनी( साभार IPL/BCCI)

Most Matches as captain In IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले सीजन से अबतक खेल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और एमएस धोनी ने बुधवार को एक स्पेशल दोहरा शतक पूरा कर लिया। धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैच में कप्तानी करने पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ये उपलब्धि सीएसके की जर्सी पहनकर हासिल की।

16 में 15 सीजन में धोनी ने की है कप्तानी

धोनी आईपीएल में चेन्नई और पुणे के लिए खेले हैं। धोनी ने लीग के 16 सीजन में से 16 में शिरकत की है। जिसमें से 14 बार उन्होंने सीएसके और दो बार पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले। 15 सीजन धोनी टीम के कप्तान रहे। पुणे के लिए पहले सीजन में वो कप्तान रहे जबकि दूसरे सीजन के आगाज से पहले स्टीव स्मिथ के हाथों में टीम की कमान सौंप दी गई थी। पिछले सीजन के आगाज से पहले रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन सीजन के बीच में ही धोनी दोबारा कप्तान बन गए।

धोनी के बाद दूसरे स्थान पर हैं हिटमैन

धोनी आईपीएल में 200 मैच में किसी एक टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अबतक मुंबई के लिए 146 मैच में कप्तानी की है। इसके बाद तीसरे स्थान पर आरसीबी के लंबे समय तक कप्तान रहे विराट कोहली हैं। विराट ने आरसीबी के लिए बतौर कप्तान 140 मैच खेले। वहीं तीसरे स्थान पर केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर हैं उन्होंने 108 मैच में कोलकाता की कमान संभाली।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article