क्रिकेट

IPL 2023: एमएस धोनी से मिला केकेआर के फिनिशर रिंकू सिंह को गुरु ज्ञान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 11, 2023, 04:44 PM IST

IPL 2023: केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह इस सीजन में पहले ही धमाल मचा रहे हैं। वह इस सीजन 56 की औसत से 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं और लगातार मेहनत भी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले एमएस धोनी से भी सलाह ली है।

Image

एमएस धोनी और रिंकू सिंह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड के सबसे बड़े फिनिशर की रिंकू को सलाह
  • रिंकू सिंह ने अपनी योजना पर एमएस धोनी से की बात
  • 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं रिंकू सिंह

आईपीएल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। इस खबर को लेकर कई अटकलें लगाई जा चुकी है। यही कारण है कि चेन्नई का मैच किसी भी टीम से क्यों न हो एक चीज हर बार कॉमन होती है। मैच खत्म होने के बाद विपक्षी टीम के युवा खिलाड़ी एमएस धोनी को घेर लेते हैं और उनसे जो कुछ भी सलाह ले सकते हैं लेने की कोशिश करते हैं।

आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले कोलकाता नाईट राइडर्स के फिनिशर रिंकू सिंह भी इस क्रम में पीछे नहीं रहना चाहते थे और उन्होंने वर्ल्ड के सबसे बड़े फिनिशर से सलाह ली और उनसे पूछा कि वह और क्या बेहतर कर सकते हैं। रिंकू सिंह ने कहा 'एमएस धोनी वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर हैं। मैंने उनसे पूछा कि मैं क्या अलग कर सकता हूं? माही भाई ने मुझसे कहा कि ज्यादा मत सोचो बस गेंद का इंतजार करो और उसके अनुसार बल्लेबाजी करो।

इस सीजन धमाल मचा रहें हैं रिंकू

आपक बता दें कि पिछले कुछ सीजन में रिंकू सिंह को ज्यादा मौके नहीं मिले थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उन्हें हर मैच खेलने का मौका मिल रहा है और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया है। रिंकू सिंह अब तक खेले गए 11 मैच में 56.17 की औसत और 151.12 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बना चुके हैं। रिंकू के नाम भले ही इस सीजन केवल 2 ही अर्धशतक हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मैच फिनिश किया है। उसको देखते हुए बहुत कम वक्त में रिंकू ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

अपने दम पर जिताया दो मैच

रिंकू सिंह की बेहतरीन बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अपने बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता को दो मैच जिताए हैं। पहला गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब उन्होंने 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर केकेआर को असंभव जीत दिला दी थी और दूसरा पंजाब के खिलाफ जब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन की दरकार थी और रिंकू सिंह ने अर्शदीप सिंह को चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article