क्रिकेट

MI vs PBKS Dream11 Team, IPL 2023 : मुंबई-पंजाब के मुकाबले में ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 07:12 PM IST

MI vs PBKS Dream11, IPL 2023 Mumbai Indians vs Punjab Kings Dream11 Team, Playing 11: आईपीएल 2023 में आज मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11।

Image

आईपीएल 2023 मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग-11

MI vs PBKS Dream11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल 2023) के सोलहवें सीजन का 31वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अंक तालिका में नंबर छह और नंबर सात पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। मुंबई की टीम जीत ही हैट्रिक पूरी करने के बाद छह अंकों के साथ छठे पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी। शिखर धवन की कमी टीम को पिछले दो मैच में खली है। भले ही टीम सैम कुरेन की कप्तानी में एक मैच जीतने में सफल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में शिखर धवन की पंजाब के खेमे में वापसी होगी या नहीं? और कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

मुंबई विनिंग कॉम्बिनेशन में नहीं करेगी छेड़छाड़

मुंबई इंडियन्स की टीम समय के साथ टूर्नामेंट में लय हासिल करती दिख रही है। पिछले मैच में अर्जुन तेंदुलकर की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घर पर जीत मिली थी। दो हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई पलटन ने लगातार तीन मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई छेड़छाड़ नहीं करने जा रही है। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तिलक वर्मा और जेसन बेहरेनडॉर्फ के बीच अदला-बदली हो सकती है। इसके अलावा जो खिलाड़ी पिछले तीन मैच में टीम की जीत का हिस्सा रहे हैं वो बने रहेंगे।

शिखर की नहीं होगी टीम में वापसी, सिकंदर रजा की लेंगे शॉर्ट की जगह

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन अभी फिट नहीं हुए हैं ऐसे में लगातार तीसरे मुकाबले में टीम की कमान सैम कुरेन संभालेंगे। टीम के लिए पारी की शुरुआत अथर्व ताइडे और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी करेगी। टीम में सिंकदर रजा की वापसी मैथ्यू शॉर्ट की जगह हो सकती है। वहीं कगिसो रबाडा नेथन एलिस की जगह एकादश में जगह हासिल कर सकते हैं। प्रभसिमरन सिंह और राहुल चाहर टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रहेंगे जो पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी के आधार पर एकादश में जगह हासिल करेंगे।

मुंबई और पंजाब की ऐसी है प्लेइंग-11

मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, रितिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article