क्रिकेट

LSG vs CSK Match Rescheduled: इस कारण बदली लखनऊ और चेन्नई मैच की तारीख, यूपी में था मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 18, 2023, 03:22 PM IST

LSG vs CSK Match Rescheduled: 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच की तारीख बदल गई है। हालांकि इस मैच के समय में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मैच अटल विहारी वाजरेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था।

Image

केएल राहुल और एमएस धोनी

Photo : Twitter

आईपीएल 2023 के मैच नंबर 46 की तारीख में बदलाव किया गया है। 4 मई, दिन गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में यह मैच होना था, लेकिन अब इसे रिशेड्यूल कर दिया गया है। अब यह मैच 4 मई के बदले 3 मई को खेला जाएगा। हालांकि, इसके तारीख में बदलाव हुआ है। यह मैच इकाना में ही खेला जाएगा और इसके समय में भी बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यह मैच दोपहर 3.30 बजे ही शुरू होगा।

क्यों हुआ तारीख में बदलाव?

आईपीएल द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है 'लखनऊ और चेन्नई के बीच होने वाला मैच 4 मई को पूर्व नियोजित थ, लेकिन अब इसे एक दिन पहले शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल 4 मई को लखनऊ नगर निगम का चुनाव है, इसलिए इस मैच की तारीख बदली गई है।

इस बदलाव के बाद लखनऊ के होने वाले मैच में केवल एक दिन का गैप मिला है। लखनऊ को इससे पहले 1 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलना है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का इससे पहले मैच 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ है जो उनके होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम चेपॉक में खेला जाएगा।

दोनों टीम के अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में दोनों टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई और लखनऊ की टीम अब तक 5-5 मुकाबले खेल चुकी है। लखनऊ की टीम को 5 में से 3 मुकाबले में जीत मिली है और वह प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे नंबर पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं और वह नेट रन रेट के आधार पर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article