क्रिकेट

LSG vs CSK Dream 11 Team, IPL 2023: लखनऊ और चेन्नई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 3, 2023, 03:48 PM IST

LSG vs CSK Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक-दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11। (फोटो - IPL/BCCI)

LSG vs CSK Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। लखनऊ के नवाब एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर दम दिखाने उतरेंगे। लखनऊ और चेन्नई की टीम अपने अंतिम मुकाबले में हारकर इस मुकाबले में पहुंची है। लखनऊ को अंतिम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स से रोमांचक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। अब बुधवार को होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

पॉइंट टेबल की बात करें तो दोनों टीमें नॉकआउट की रेस में बनी हुई है। दोनों टीमें टॉप-4 में बरकरार है। लखनऊ को कुल 9 मैचों में से 5 में जीत मिली है और 10 अंक के साथ पॉइट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो इस टीम ने भी मौजूदा आईपीएल में कुल 9 मैच खेले है, जिसमें से 5 मैचों में से जीत मिली है और कुल 10 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

लखनऊ की टीम में हो सकता है बदलाव

चेन्नई के खिलाफ लखनऊ में बदलाव की संभावना दिख रही है। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के जांघ के मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था, जिसके कारण वे ओपनिंग न करके सबसे अंतिम में बल्लेबाजी करने आए थे। अगर उनकी तकलीफ दूर नहीं होती है तो वे एक-दो मैच से बाहर रह सकते हैं। उनकी जगह टीम में क्विंटन डी कॉक को मौका मिल सकता है। वहीं, चेन्नई के सभी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए उनके टीम में बदलाव की संभावना न के बराबर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

एमएस धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article