क्रिकेट

TATA IPl 2023: बारिश के कारण रद्द होता है बेंगलोर और गुजरात का मैच तो प्लेऑफ में पहुंचेगी ये टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2023, 07:35 PM IST

TATA IPL 2023, Bangalore Weather Today: आईपीएल के 16वें सीजन के लीग के आखिरी मुकाबले में बारिश का साया मंडरा रहा है। लीग के 70वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाना है, लेकिन बारिश के कारण देरी से टॉस होगा।

Image

मैदान को कवर करते हुए ग्राउंड मैन। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, Bangalore Weather Today: आईपीएल के 16वें सीजन के आखिर मुकाबला बारिश से धुल सकता है। लीग के 70वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। लेकिन बारिश के कारण टॉस तय समय पर टॉस नहीं हो सका। अब देरी से टॉस होगा। अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी। आइए जानते हैं पूरा गणित...

आरसीबी को हर हाल में जीतना होगा मैच

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हर हाल में आज का मुकाबला जीतना होगा। लेकिन बारिश उनके उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। पिछले कुछ घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते टॉस में भी देरी हुई है। वहीं, गुजरात की बात करें तो वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। बेंगलोर की टीम 14 अंक और 0.180 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि गुजरात की टीम 18 अंक और 0.835 नेट रनरेट के साथ टॉप पर है।

मैच रद्द होने के बाद ऐसा होगा समीकरण

प्लेऑफ में तीन टीमें पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स में खींचतान चल रहा है। हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ मुंबई की टीम 16 अंक और -0.044 नेट रनरेट के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, बेंगलोर की टीम 14 अंक और 0.180 नेट रनरेट के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर आ गए। वहीं, राजस्थान की टीम 14 अंक और 0.148 नेट रनरेट के साथ छठे नंबर पर आ गई। अगर बेंगलोर और गुजरात का मुकाबला रद्द हो जाता है और दूसरी ओर मुंबई की टीम जीत जाती है तो टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत

लीग के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जवाब में खेलते उतरी मुंबई ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा अर्धशतक और कैमरून ग्रीन ने शतकीय पारी खेली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article