क्रिकेट

CSK vs MI: चेन्नई-मुंबई महामुकाबले से पहले इशान किशन ने इस तरह भरी हुंकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 02:25 PM IST

CSK vs MI, IPL 2023: आईपीएल के सबसे चर्चित मुकाबले चेन्नई बनाम मुंबई का समय फिर आ गया है। शनिवार को होने वाले इस मैच से पहले मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा है कि वे किसी भी की परिस्थितियों में खेलने को तैयार हैं। इशान ने कहा, ‘‘हां, जाहिर है कि यह मेरा फैसला नहीं है, मुझे लगता है कि प्रबंधन तय करेगा कि क्या करना है (हम बल्लेबाजी चुननी है या गेंदबाजी) लेकिन हमारा इरादा बहुत स्पष्ट है।’’

Image

इशान किशन (MI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल का सबसे चर्चित मुकाबला
  • चेन्नई बनाम मुंबई मैच फिर से
  • मैच से पहले इशान किशन ने भरी हुंकार

आईपीएल 2023 में शनिवार को बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना होगा चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से। सभी फैंस इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। मैच से पहले मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा है कि वे किसी भी की परिस्थितियों में खेलने को तैयार हैं। इशान ने कहा, ‘‘हां, जाहिर है कि यह मेरा फैसला नहीं है, मुझे लगता है कि प्रबंधन तय करेगा कि क्या करना है (हम बल्लेबाजी चुननी है या गेंदबाजी) लेकिन हमारा इरादा बहुत स्पष्ट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि अगर गेंद मारने वाली है तो हम शॉट मारेंगे क्योंकि आप जानते हैं टी20 क्रिकेट में एक या दो अच्छे ओवर की ही जरूरत होती है। हम जानते हैं कि उनके पास बहुत सारे स्पिनर हैं क्योंकि हम इतने साल आईपीएल में खेले हैं और हमें पता है कि विशेषकर चेन्नई में विकेट कैसा होगा इसलिए हम किसी भी तरह के हालात के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने अच्छी शुरुआत के महत्व पर भी जोर दिया।

इशान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब आप इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण होता है, आपको एक अच्छी शुरुआत की आवश्यकता होती है। आपको पावरप्ले के आपके पक्ष में होने की जरूरत होती है।’’ इशान ने सकारात्मक सोच रखने की जरूरत पर जोर दिया। सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम छठे स्थान पर चल रही है।

इस बीच सुपरकिंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की प्रशंसा की और कहा कि स्क्वायर शॉट खेलने की उनकी क्षमता अच्छी है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुमुखी, उसे खाली गेंद फेंकना काफी मुश्किल होता है और वह खेल को लेकर काफी जागरूक है।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article