क्रिकेट

चेन्नई और गुजरात को आईपीएल 2023 फाइनल में एंट्री के मिलेंगे दो मौके, जानें वजह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 21, 2023, 06:30 AM IST

Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 77 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। वह 17 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और उसे फाइनल में पहुंचने का दो मौका मिलेगा। पहला क्लालिफायर मुकाबला 23 मई को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

आईपीएल ट्राफी 2023 (साभार-IPL/BCCI)

आखिरकार आईपीएल 2023 में 67 मैच के लंबे इंतजार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दो टीम तय हो गई है। गुजरात के बाद चेन्नई दूसरी टीम बनी है जो प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई ने दिल्ली को 77 रन से हराकर 17 अंकों के साथ नंबर दो पर फिनिश किया है, जिसका मतलब है कि वह क्वालिफायर वन में गुजरात से भिड़ेगी। दिल्ली में खेले गए आखिरी मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की टीम को केवल 149 रन के स्कोर पर रोक दिया।

दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 149 रन ही बना पाई। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 86 रन की पारी डेविड वॉर्नर ने खेली, लेकिन वह अकेले अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

23 को होगा पहला क्वालिफायर (CSK vs GT Qualifier One)

आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 23 मई को एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात का सामना 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई के साथ होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

चेन्नई और गुजरात को मिलेगा दो मौका

आईपीएल में टॉप दो टीम को फाइनल में जगह बनाने का दो मौका मिलेगा। पहले क्लालिफायर मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को 26 मई को क्वालिफायर 2 में खेलने का मौका मिलेगा, जहां क्वालिफायर वन में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के साथ होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला 24 मई को एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 और चार की टीम भिड़ेगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article