क्रिकेट

ग्रीन के चौके-छक्कों से गूंजा वानखेड़े का मैदान, जड़ दिया आईपीएल करियर का पहला शतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 21, 2023, 08:11 PM IST

IPL 2023: वानखेड़े के मैदान पर खेले गए आईपीए के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस से सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के जीत के हीरो रहे कैमरॉन ग्रीन जिन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

Image

कैमरॉन ग्रीन (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई ने हैदराबाद को हराया
  • कैमरॉन ग्रीन ने खेली शतकीय पारी
  • जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 12 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से जीत के हीरो रहे कैमरॉन ग्रीन, जिन्होंने इस मस्ट विन मैच में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़ कर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। ग्रीन ने 212.77 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए।

रोहित शर्मा के साथ की शतकीय साझेदारी

हैदराबाद के खिलाफ मैच में कैमरॉन ग्रीन को प्रमोट किया गया और उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 128 रन और सूर्यकुमार यादव के साथ नाबाद 53 रन की साझेदारी की।

कैमरॉन ग्रीन का आईपीएल सीजन

आईपीएल 2023 सीजन की बात करें तो कैमरॉन ग्रीन का बल्ला अब तक खामोश था, लेकिन जब टीम को सबसे ज्यादा उनकी जरुरत थी तो उन्होंने शतकीय पारी खेल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सीजन ग्रीन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच में 54.43 की औसत और 159.41 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए। एक शतक के अलावा 2 अर्धशतक लगाए। वह मुंबई इंडियंस की तरह से इस सीजन तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल के 83 और विव्रांत शर्मा ने 69 रन की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की। मुंबई ने 201 रन का लक्ष्य 12 गेंद शेष रहते 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article