क्रिकेट

TATA IPL 2023: आ रहे हैं बेन स्टोक्स, मैच जिताने के बाद भी बाहर होगा चेन्नई का ये खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 20, 2023, 11:34 PM IST

TATA IPl 2023, Ben Stokes Will Comeback: आईपीएल के 16वें सीजन में जीत के रथ पर सवार चेन्नई सुपर किंग्स को रहत भरी खबर मिली है। टीम का चोटिल खिलाफ पूरी तरह से फिट हो गया है। शुक्रवार को होने वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के बेन स्टोक्स वापसी करेंगे।

Image

चेन्न्ई सुवर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPl 2023, Ben Stokes Will Comeback: आईपीएल में अपने छठे मैच में उतरने से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी खुशखबरी मिली है। यह खबर न केवल टीम के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी अच्छी खबर आई है। चोट के कारण टीम से बाहर हुए बेन स्टोक्स की जल्द वापसी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोटिल बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट हो गए हैं। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेन स्टोक्स वापसी करेंगे। वे मौजूदा आईपीएल में दो मैच खेलने के बाद दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए थे।

स्टोक्स के वापसी से चेन्नई होगी और मजबूत

पांव की चोट के कारण बेन स्टोक्स पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन चेन्नई के लिए यह राहत की बात है कि अब वह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। स्टोक्स ने बुधवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) पर करीबी जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है और ऐसे में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से उसे और मजबूती मिलेगी। उसके प्रतिद्वंदी सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी के शानदार प्रदर्शन तथा शिवम दुबे की आक्रामक पारी की मदद से चेन्नई ने पिछले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अजिंक्य रहाणे जिस तरह से बेफिक्र होकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे चेन्नई को मजबूती मिली है लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए हैं।

दो मैचों में सिर्फ 15 रन बनाए थे स्टोक्स

आईपीएल के मौजूदा सीजन में बेन स्टोक्स का बल्ला शांत रहा। चोटिल होने से पहले स्टोक्स दो मैच खेलने मैदान पर उतरे थे। दोनों मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्टोक्स ने 6 गेंदों पर एक चौका की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह दूसरे मैच में भी लखनऊ के खिलाफ स्टोक्स ने 8 गेंदों का सामना किया था और एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। चेन्नई की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article