क्रिकेट

TATA IPl 2023: बीसीसीआई की दरियादिली, नॉन कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी को सर्जरी के लिए भेजेगा इंग्लैंड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 15, 2023, 06:26 PM IST

TATA IPL 2023, Non Contract Player: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नॉन कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी के प्रति बड़ा दरियादिली दिखाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चोटिल खिलाड़ी को बेस्ट इलाज मुहैया कराने के लिए बीसीसीआई ने ब्रिटेन भेजने का फैसला किया है।

Image

रजत पाटीदार। (फोटो - रजट पाटीदार के ट्विटर से)

Photo : Twitter

TATA IPL 2023, Non Contract Player: दुनिया का सबेस धनी क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नॉन कॉन्ट्रैक्ट क्रिकेटर को बड़ा दरियादिली दिखाया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने नॉन कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी को बेस्ट इलाज के लिए इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं चोटिल रजत पाटीदार की। वे बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है, लेकिन इसके बाद भी बीसीसीआई उनको सर्जरी के लिए इंग्लैंड भेजेगा।

एड़ी की चोट से नहीं उबर पाए रजत

मध्यप्रदेश के 29 साल के रजत पाटीदार पिछले कुछ महीनों से एड़ी की चोट से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेयान से गुजर रहे थे। लेकिन उनकी चोट में कुछ ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। उनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के प्री-सीजन कैंप के दौरान चोट लगी थी। इसके चलते रजत आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर भी हो गए हैं।

आरसीबी ने कही थी यह बात

रजत पाटीदार को लेकर उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चोट की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।

रजत के पास आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं

रजत पाटीदार के पास आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने पिछले साल शानदार बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया था। वे पिछले दो सीजन से आईपीएल में खेल रहे हैं। 2021 में रजत को सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान वे 114.51 की स्ट्राइक रेट से कुज 71 रन बनाए थे। पिछले सीजन में एक खिलाड़ी जगह टीम में शामिल किया गया था। रजत ने पिछले सीजन में 8 मैचों में 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। वे अपनी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। पिछले सीजन में रजत ने एक शतक और दो अर्धशतक जमाए थे। रजत ने पिछले सीजन के एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ 54 गेंदों पर 112 रन की शानदार पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article