क्रिकेट

IPL 2023 Auction PBKS Target Players List: नीलामी में पंजाब किंग्स की इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 22, 2022, 10:28 AM IST

IPL 2023 Auction PBKS Target Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को होनी है। ऐसे में पंजाब किंग्स मैनेजमेंट एक बार फिर पहली खिताबी जीत हासिल करने के इरादे से टीम बनाने उतरेगा।

Image

पंजाब किंग्स

IPL 2023 Auction LSG Target Players List: पिछले 15 सीजन से खिताबी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी पंजाब किंग्स के हाथ मायूसी लगी। हर बार की तरह अपनी टीम में बड़े बदलाव करने वाली पंजाब किंग्स की टीम 23 दिसंबर को भी दूसरे सबसे मोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरने जा रही है। पंजाब किंग्स के पास पर्स में कुल 32.2 करोड़ रुपये बकाया हैं। पंजाब के दल में 5 विदेशी सहित कुल 16 खिलाड़ी हैं। ऐसे में नीलामी में उसे 3 विदेशी सहित कुल 9 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है। ऐसे में उनके पास प्रति खिलाड़ी को खरीदने के लिए औसतन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। इसका फायदा पंजाब का नया टीम मैनेजमेंट उठाना चाहेगा।

पंजाब किंग्स की टीम को नीलामी में बड़ी खरीदारी करनी है। ऐसे में उसकी नजर तीन ऐसे खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने पर होगी जो अनुभवी हों और टीम के लिए मैदान पर विपरीत परिस्थिति में खड़े हो सकें।

सैम कुरेन: (बेस प्राइज 2 करोड़) टी20 विश्व कप 2022 में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए ऑलराउंडर सैम कुरेन को अपनी टीम में शामिल करने पर सैम कुरेन की नजरें होंगी। कुरेन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है। पहले पंजाब के लिए पहले भी खेल चुके हैं। ऐसे में उनकी घर वापसी की पुरजोर कोशिश पंजाब की टीम करेगी। उनके टीम में जुड़ने से गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी में धार आ जाएगी।

मुकेश कुमार:(बेस प्राइज 20 लाख)

अंडर-19 विश्व कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पंजाब किंग्स की टीम के निशाने पर होंगे। एक अच्छे भारतीय तेज गेंदबाज की तलाश पंजाब को है। ऐसे में मुकेश के टीम में शामिल होने से उनकी टीम मजबूत होगी।मुकेश को भविष्य के लिए निवेश भी माना जा सकता है। मुकेश का बेस प्राइज 20 लाख है। ऐसे में उनके लिए पंजाब की टीम किसी भी हद तक जा सकती है।

मनीष पांडे: (बेस प्राइज 1 करोड़)

पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अनुभवी भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे पर पंजाब किंग्स की टीम दांव लगा सकती है। मनीष के पास अच्छा अनुभव है और वो घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के इरादे से पंजाब की टीम अपने खेमे में शामिल कर सकती है। पिछले सीजन मनीष पांडे को केवल 6 मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम के मिडिल ऑर्डर का पर्मानेंट हिस्सा मनीष हो सकते हैं।

पंजाब किंग्स(रिटेन्ड प्लेयर्स):

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयर्स्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article