IPL 2023 Auction LSG Target Players List: आईपीएल 2023 के लिए होने वाली नीलामी में अब एक ही दिन शेष बचा है। सभी टीमें नए सीजन के लिए नए सिरे से अपनी टीम बनाने के लिए कमर कस चुकी है। अपने पहले सीजन में लखनऊ की टीम फाइनल तक पहुंचाने में नाकाम रही थी। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम इस बार अपनी टीम की कमजोरियों को दूर करके खुद को खिताब की दौड़ में शामिल करना चाहेगी।
लखनऊ की टीम के खेमे में 4 विदेशी सहित कुल 15 खिलाड़ी हैं। नीलामी के लिए लखनऊ के पर्स में कुल 23.35 करोड़ रुपये बचे हैं। इस राशि में उन्हें 4 विदेशी सहित कुल 10 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने हैं। ऐसे में उसकी नजर इन तीन खिलाड़ियों को अपने खेमे में मुख्य तौर पर शामिल करने पर होगी।
