IPL 2023 Auction Gujarat Titans (GT) Target Players List: अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस आगामी नीलामी में अपने स्क्वाड को और मजबूत करना चाहेगी। आईपीएल 2023 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होगी। इस बार की नीलामी छोटी होगी और पहले के मुताबिक टीमों के पास उनके पर्स में पैसा भी उतना नहीं बचा है। इसी को नजर में रखते हुए खिलाड़ियों की स्मार्ट खरीद करनी होगी। चलिए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस की टीम इस बार किन 3 खिलाड़ियों पर निशाना साध सकती है।
1) जोशुआ लिटिल - आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गति से काफी प्रभावित किया था। गुजरात टाइंटस को लोकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में एक तेज गेंदबाज की जरूरत है और जोशुआ लिटिल इस जगह को भरने के आदर्श विकल्प लगते हैं। ध्यान दिला दें कि जोशुआ लिटिल की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। उन्होंने हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप में सात मैचों में 11 विकेट चटकाए थे।
2) बेन मैकडरमट - ऑस्ट्रेलिया के बेन मैकडरमट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बीबीएल में 11 मैचों में 577 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। वो बीबीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने एक के बाद लगातार दो शतक जमाए। 27 साल के बेन काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं और आसानी से बाउंड्री जमाते हैं। गुजरात टाइटंस टॉप ऑर्डर में दमदार प्रदर्शन करके टीम को सफलता दिला सकते हैं। बेन मैकडरमट पर गुजरात टाइटंस की टीम निशाना साध सकती है।
3) जेसन होल्डर - वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर अपनी मैच विजयी क्षमता के कारण जाने जाते हैं। लोकी फर्ग्यूसन, डॉमिनिक ड्रेक्स और वरुण एरोन को रिलीज करने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम गुणी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर्स की तलाश में है। जेसन होल्डर पर गुजरात टाइटंस की निगाहें टिकी हो सकती हैं और उन्हें वो आगामी नीलामी में खरीदना जरूर चाहेंगे।
