क्रिकेट

रविन्द्र जडेजा के नए ट्वीट से मचा हंगामा, इस बार सीधे फैंस पर साधा निशाना

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 24, 2023, 06:59 PM IST

MS Dhoni vs Ravindra Jadeja, IPL 2023, CSK: आईपीएल 2023 में कुछ दिन पहले दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच में धोनी और जडेजा के बीच झगड़े की खबर आई थी। अब ये कितनी पुख्ता थी ये तो पता नहीं लेकिन उसके बाद जडेजा का जो ट्वीट आया उसने हलचल मचा दी थी। खैर, अगले मैच में चेन्नई ने गुजरात को हराया तो कुछ फैंस से नाराज जडेजा ने एक और ट्वीट किया जिससे हंगामा मच गया है.

Image

रविन्द्र जडेजा (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में रविन्द्र जडेजा फिर छाए
  • गुजरात के खिलाफ जीत में चेन्नई के लिए अहम भूमिका निभाई
  • मैच के बाद ट्वीट से फैंस को दिया करारा जवाब

IPL 2023, Ravindra Jadeja tweets: आईपीएल 2023 में विवाद, हंगामा और अफवाहें ना हो, ये भला कैसे हो सकता है। कुछ ही दिन पहले दिल्ली में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स-चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान धोनी और जडेजा के बीच कुछ बातचीत हुई, जिसे बाद में बहस का नाम दिया गया, फिर झगड़े का रुप देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद जडेजा ने 'कर्म' को लेकर एक ट्वीट किया जिसे सभी ने धोनी से जोड़ दिया। लेकिन अभी तक किसी भी चीज की पुष्टि नहीं हुई और दोनों खिलाड़ी खुशी-खुशी पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से टक्कर लेने उतरे और मैच जीतकर 10वीं बार फाइनल में जगह भी बनाई। इसके बाद भी जडेजा का एक ट्वीट आया, और अब इसने खलबली मचा दी है।

मंगलवार को चेन्नई में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से शिकस्त दे दी और 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में वैसे तो 60 रन बनाने वाले युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया, लेकिन सही मायनों में रविन्द्र जडेजा ही वो खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख चेन्नई सुपर किंग्स की ओर मोड़ा था। जडेजा ने 16 गेंदों में 22 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को 172 तक पहुंचाने में मदद की थी, फिर गेंदबाजी करते समय वो सबसे किफायती साबित हुए और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों (शनाका और मिलर) के विकेट झटके।

इसके बाद जडेजा ने उन फैंस पर भड़ास निकाली जो कुछ समय से उन पर सवाल उठा रहे थे। जडेजा को इस जीत के बाद Most valuable Asset और गेमचेंजर के दो पुरस्कार दिए गए, इससे ये साफ था कि चेन्नई को फाइनल में ले जाने में सबसे अहम भूमिका जडेजा की ही थी। जडेजा ने पुरस्कार लेते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और साथ ही लिखा- "Upstox को पता है, लेकिन..कुछ फैंस को नहीं पता।"

रविन्द्र जडेजा ने अब तक आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्ले से उनको कम मौका मिला, लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित किया। जबकि गेंदबाजी में वो स्टार साबित हुए और अब तक 15 मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं। गुजरात टाइटंस को हराने के बाद चेन्नई के कप्तान धोनी ने भी जडेजा की तारीफ की।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article