Indian Cricket Team in T20 World Cup: इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ये पहला मौका है जब विश्वकप में रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई है। इससे पहले 2021 में विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। हालांकि अभी तक टी20 विश्वकप में सिर्फ कैप्टन कूल धोनी ने ही भारत को ट्रॉफी दिलाई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 2007 से शुरु हुए टी20 विश्वकप में अब तक भारत का सफर कैसा रहा ।
T20 वर्ल्ड कप 2007: भारत बना चैंपियन
दक्षिण अफ्रीका में खेले गया पहला टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए अब तक का एकलौता सफल सीजन रहा है। टूर्नामेंट में एम एस धोनी टीम की कप्तानी कर रहे थे। पाकिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को हराने के बाद भारत ने सुपर-8 स्टेज क्वालिफाई किया था। इसके बाद भारत ने मजबूती से सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की। फाइनल में एक बार फिर इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने थे। रोमांच से भरे इस फाइनल मैच को भारत ने 5 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।T20 वर्ल्ड कप 2009: सुपर-8 में हारटी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सीजन इंग्लैंड में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा। लीग स्टेज में टीम को वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार नसीब हुई। टूर्नामेंट में इंडिया सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ जीत पाया। इस साल पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया था।
T20 वर्ल्ड कप 2010: सुपर-8 में हार
इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले दो मैच में इंडियन टीम ने अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका को हराया। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा और टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। 2010 में इंग्लैंड ने ट्रॉफी अपने नाम की।T20 वर्ल्ड कप 2012: सुपर-8 में हारग्रुप स्टेज में इंग्लैंड और अफगानिस्तान को हराने के बाद इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। फिर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली, लेकिन अगले ही मैच में टीम ने पाकिस्तान को हराया। सुपर 8 के आखिरी मैच में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 1 रन से मात दी। हालांकि बड़े अंतर से मुकाबला न जीतने की वजह से भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। इस साल टूर्नामेंट फाइनल में श्रीलंका को हराकर वेस्ट इंडीज चैंपियन बना।
